नियद नेल्लानार योजना वाले गांवों में 1.59 लाख पात्र हितग्राही काे मिलेगा एलपीजी गैस कनेक्शन

Spread the love

खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने शुक्रवार को तेल कंपनियों के अधिकारियों की बैठक लेकर उज्ज्वला योजना के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नियद नेल्लानार योजना के गांवां में 1.59 लाख पात्र हितग्राही माताओं-बहनों को गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। उक्त निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने संबंधित अधिकारियों को नियद नेल्लानार के तहत चिन्हांकित ग्रामों में विशेष शिविर लगाकर पात्र परिवारों से आवेदन प्राप्त करने और लाभार्थियों को योजना के लाभ व सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।