गुरुग्राम के बाहुबली इंद्रजीत के ठिकाने से ₹5.12 करोड़ बरामद:8.80 करोड़ कीमत के गहनों से भरा सूटकेस, करोड़ों की प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट भी मिले

Spread the love

हरियाणा के बाहुबली राव इंद्रजीत यादव के दिल्ली में सर्वप्रिय विहार के एक ठिकाने से तलाशी अभियान के दौरान ED ने 5.12 करोड़ रुपए की नगदी बरामद की है। यहां से ईडी ने 8.80 करोड़ रुपए के हीरे-सोने के गहनों से भरा एक सूटकेस और 35 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स से भरा एक बैग जब्त किया है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है। ED अधिकारियों के मुताबिक यह तलाशी अभियान इंद्रजीत सिंह यादव, उसके साथियों, अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अन्य संबंधित संस्थाओं और व्यक्तियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चलाया जा रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच इंद्रजीत सिंह यादव की अवैध उगाही, प्राइवेट फाइनेंसरों से जबरन लोन सेटलमेंट, हथियारों से धमकाने और ऐसी अवैध गतिविधियों से कमीशन कमाने के संबंध में शुरू की गई थी। ED ने हरियाणा पुलिस और UP पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट, 1959, BNS, 2023 और IPC, 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत इंद्रजीत सिंह यादव और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज 15 से ज्यादा FIR और दायर चार्जशीट के आधार पर जांच शुरू की है। पढ़ें इंद्रजीत की म्यूजिक इंडस्ट्री में नाम और क्राइम की दुनिया में बदनाम होने की कहानी राव इंद्रजीत ने दैनिक भास्कर एप से बताई अपनी कहानी…..