ग्हररियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित पार्क अस्पताल में युवक की मौत के बाद जबरदस्त हंगामा हो गया। युवक के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। आरोप लगाया गया कि युवक को सोमवार को सड़क हादसे में घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर, उसकी मौत 24 घंटे पहले ही हो गई थी। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के नाम पर लगातार पैसे वसूलते रहे। परिजनों ने बताया कि तीन दिनों में 5 लाख रुपये से अधिक की राशि ली गई। जब उन्होंने मरीज को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की बात की, तब जाकर अस्पताल ने मौत की सूचना दी। परिजनों का कहना है कि शाम को छह बजे घायल को रैफर किया जाना था, लेकिन उसके बाद लगातार टालते रहे और रात को दस बजे परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पांच लाख रुपए तो ले लिए थे और डेढ़ लाख रुपए एम्स तक भिजवाने की डिमांड कर रहे थे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले को संभालने की कोशिश कर रही है। मगर, परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया था। लोग सड़क पर बैठ गए थे और जोरदार नारेबाजी की। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. पुलिस ने संभाला मोर्चा, कार्रवाई की मांग पर अडे़े परिजन पार्क अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह समझा कर जाम तो खुलावा दिया है, लेकिन परिवार की ओर से नारेबाजी जारी थी। कहना था कि जब तक अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, वे यहां से नहीं हटेंगे। देर रात तक परिजन अस्पताल में ही डटे हुए थे।
ऐसे हुआ हादसा 23 मार्च को हुआ था एक्सीडेंट: सेक्टर 50 थाना पुलिस को दी शिकायत में बादशाहपुर सेक्टर-66 में रहने वाले मोफिजूर रहमान ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। 23 मार्च को अलसुबह 4 बजे उसके पास फिरदुस अली का फोन आया की बेटे अजहरउल इसलाम का सेंट जेवियर स्कूल के पास एक्सीडेंट हो गया है। पार्क अस्पताल में भर्ती करवाया था: उसे घायल अवस्था में पार्क अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अजहरउल ऑटो में दूध की डिलीवरी देने जा रहा था। उसके ऑटो को एक टाटा छोटा हाथी टैंपो ने टक्कर मार दी। जिसमें उसके बेटे को काफी चोट आई। डाक्टर ने बताया था कि 90% बाड़ी पार्टस ने रिस्पांड करना बन्द कर दिया है। टैंपो ड्राइवर ने रेडलाइट जंप की: फिरदौस अली ने यह भी बताया कि एक्सीडेंट करने वाली टैंपो ने रेड लाइट जंप करते हुए तेज व गलत तरीके से वाहन चलाकर उसके बेटे का एक्सीडेंट किया है।
एक्सीडेंट में मृत युवक को जिंदा बता ₹5 लाख वसूले:गुरुग्राम में परिवार का अस्पताल में हंगामा, बोले-24 घंटे भर्ती रखा, AIIMS के नाम पर डेढ़ लाख मांगे
