हरियाणा में 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी:CM का विदेश दौरा रद्द; अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द; मंत्री बोले- कैमरे चलेंगे तो जलभराव दिखेगा ही

हरियाणा में 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी:CM का विदेश दौरा रद्द; अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द; मंत्री बोले- कैमरे चलेंगे तो जलभराव दिखेगा ही
Share Now

हरियाणा में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट है। सिरसा में घग्गर नदी डेंजर लेवल पर है। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी कल से ओवरफ्लो चल रही है। मौसम विभाग ने रविवार (सुबह साढ़े 8 बजे) को अगले 36 से 48 घंटे भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। पिछले चौबीस घंटों में मानसून के एक्टिव होने से 2 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने शाम 6:30 बजे अलर्ट जारी किया। जिसमें अगले 3 घंटे के लिए रात 9:30 बजे महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी (कुछ हिस्से) में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि भिवानी (अन्य हिस्से), झज्जर, रोहतक, रेवाड़ी और गुरुग्राम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झज्जर और फतेहाबाद में बारिश शुरू हो गई है। उधर, हालात बिगड़ते देख सरकार ने पब्लिक हेल्थ विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उनके स्टेशन छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। CM नायब सैनी ने 2 से 5 सितंबर तक का UAE दौरा रद्द कर दिया है। यह फैसला भारी बारिश के अलर्ट और पहाड़ों में हो रही बरसात के बाद लिया गया है। इधर, गुरुग्राम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान जलभराव के सवाल पर कहा- ऐसा कोई शहर नहीं है, जहां बारिश के दौरान जलभराव न होता हो, लेकिन बारिश थमने के एक घंटे के भीतर ही पानी की निकासी हो जाती है। बारिश के दौरान अगर कैमरे चलाए जाएंगे तो जलभराव तो दिखाई देगा ही। बारिश के फतेहाबाद में गड्‌ढे में कार डूबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि नारनौल में बांध टूट गया। इसका पानी खेतों में भर गया, जहां पशुओं को चराने आए किसान की डूबने से मौत हो गई। चरखी दादरी में नाले में एक बालक का शव मिला है। फतेहाबाद जिले के गांव खाराखेड़ी में बारिश के कारण छत गिरने से युवक सोनू (27) की मौत हो गई। युवक दो बेटियों का पिता था। उसकी पत्नी गर्भवती है। वह घटना के समय मायके गई हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम मे लिए भेज दिया। वहीं, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज पर तकनीकी दिक्कत हो गई है। इसे देखते हुए कल चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। मौसम से जुड़े बड़े अपडेट्स…. जलभराव-बारिश से जुड़ी PHOTOS देखें… मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *