हरियाणा निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार हो गई है। जनवरी-फरवरी में प्रस्तावित चुनावों को लेकर पार्टी ने कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी के जरिए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने सभी नेताओं को साधने की कोशिश की है। लिस्ट में सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित सांसद कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला का भी नाम शामिल किया है। इस लिस्ट में सभी सांसदों, विधायकों को भी शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने इस लिस्ट को लेकर कहा है कि हरियाणा में वर्ष 2026 में होने वाले अंबाला, पंचकूला एवं सोनीपत नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनावी रण में उतरने को तैयार है। चुनावों को लेकर पार्टी कर रही प्लानिंग हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव पूरी दमखम के साथ लड़ेगी और जीत सुनिश्चित करने के लिए ठोस रणनीति पर काम किया जा रहा है। इसी क्रम में पार्टी ने चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से एक विशेष चुनाव समिति का गठन किया है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह समिति चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय, प्रचार-प्रसार एवं चुनाव संबंधी औपचारिकताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस जनता के मुद्दों, विकास के एजेंडे और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के बल पर नगर निगम चुनावों में जीत का परचम लहराएगी। जन मुद्दों को लेकर चुनाव में जाएगी कांग्रेस कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि पार्टी जमीनी स्तर पर जनसंपर्क को और मजबूत करेगी तथा हर वर्ग की समस्याओं को चुनावी मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा की प्रदेश में भाजपा के दमन चक्र से जनता परेशान है। अब जनता और सहन नहीं करेगी, कांग्रेस ही ऐसा विकल्प है जो जनहित , समाजवाद समानता की एवं समग्र विकास की विचार धारा रखती है। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर बड़ी अनुशासित तरीके से यह चुनाव लड़ा जाएगा और विजय सुनिश्चित की जाएगी। यहां पढ़िए लिस्ट में किस नेता को मिली जगह… लिस्ट में राव नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष, एचपीसीसी ,चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नेता, सीएलपी,कुमारी सैलजा, सांसद एवं महासचिव, एआईसीसी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद एवं सदस्य सीडब्ल्यूसी जितेंद्र बघेल, सचिव, एआईसीसी एवं सह-प्रभारी, प्रफुल्ल गुड्डे, सचिव, एआईसीसी एवं सह-प्रभारी, हरियाणा चौ. धर्मपाल सिंह मलिक, पूर्व अध्यक्ष, एचपीसीसी, वरुण चौधरी सांसद,सतपाल ब्रह्मचारी सांसद, विधायक चंदरमोहन, विधायक निर्मल सिंह, विधायक शेली चौधरी, विधायक, पूजा चौधरी, विधायक, विधायक इंदु राज नरवाल का नाम शामिल है। जिला अध्यक्षों, पूर्व विधायकों को भी मिली जगह इनके अलावा जिलाध्यक्षों और पूर्व विधायकों को भी पार्टी ने निगम चुनाव की जिम्मेदारी दी है। जिन्हें जिम्मेदारी मिली है उनमें संजय चौहान, डीसीसी अध्यक्ष, पंचकूला, पवन अग्रवाल, डीसीसी अध्यक्ष, अंबाला, दुष्यंत चौहान, डीसीसी अध्यक्ष, अंबाला ग्रामीण, परविंदर सिंह परी, डीसीसी अध्यक्ष, अंबाला कैंट,कमल देवन, डीसीसी अध्यक्ष, सोनीपत शहरी संजीव कुमार दहिया, डीसीसी अध्यक्ष, सोनीपत ग्रामीण कुलदीप शर्मा, पूर्व स्पीकर चौ. राम किशन गुज्जर, पूर्व सीपीएस, जगबीर सिंह मलिक, पूर्व मंत्री,जयवीर सिंह बाल्मीकि, पूर्व सीपीएस,प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक जसबीर सिंह मलौर, पूर्व विधायक जय तीर्थ दहिया, पूर्व विधायक, सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक,सुखबीर फरमाना, पूर्व विधायक, पदम सिंह दहिया, पूर्व विधायक,जय भगवान अंटील, सुधा भारद्वाज, अध्यक्षा, एचपीएमसी,निशीत कटारिया, अध्यक्ष, एचपीवाईसी पूनम चौहान, मुख्य आयोजक, सेवादल हरियाणा,अवतार सिंह, अध्यक्ष, एनएसयूआई के नाम शामिल हैं।
हरियाणा निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार:चुनाव कमेटी गठित की; राव ने सभी को साधा, भूपेंद्र हुड्डा, सैलजा, सुरजेवाला सहित सभी सांसदों के नाम
