हरियाणा के जींद में लाठी-डंडों से लैस नकाबपोश युवकों की टोली सरेआम एक युवती को हाथ पकड़कर अपने साथ ले गए। जिसकी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में दावा किया गया कि युवती को सरेआम अपहरण कर ले जाया गया है। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो कहानी में नया बड़ा मोड़ आ गया। पुलिस ने जांच के बाद दावा किया कि यह मामला 27 दिसंबर की शाम का है। पुलिस का कहना है कि ये अपहरण का नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग का मामला है। जिस लड़की को लेकर भाग रहे हैं, वह अब अपने प्रेमी के साथ कैथल सेफ हाउस में रखी गई है। हालांकि, वीडियो में लाठी-डंडों के साथ आए युवकों की भूमिका को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है। बाकी युवकों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। अब जानिए, वीडियो में क्या दिख रहा… अब पढ़िए, पुलिस ने क्या-क्या खुलासे किए… पुलिस की अपील- भ्रामक वीडियो साझा न करें
डीएसपी गौरव शर्मा ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक और अप्रमाणित वीडियो साझा न करें। ऐसे वीडियो न केवल अफवाह फैलाते हैं, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी असर डालते हैं। पुलिस हर मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हथियारों से लैस नकाबपोश युवती को खींच ले गए:प्रेम-प्रसंग में की गई वारदात, जींद के जोड़े को कैथल सेफ हाउस रखा गया
