सेल्फी लेते समय पति-पत्नी में विवाद…नदी में कूदी महिला:बचाने के लिए पति भी कूदा, लोगों ने उसे बचाया; बलरामपुर में मायके से लौट रही थी

सेल्फी लेते समय पति-पत्नी में विवाद…नदी में कूदी महिला:बचाने के लिए पति भी कूदा, लोगों ने उसे बचाया; बलरामपुर में मायके से लौट रही थी
Share Now

बलरामपुर में सेल्फी लेने के दौरान पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। इसके बाद पत्नी ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। पति भी उसके पीछे पानी में कूदा, लेकिन तब तक पत्नी पानी में डूब चुकी थी। स्थानीय लोगों ने कूदकर पति को बाहर निकाला। महिला की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया, लेकिन अभी तक वह नहीं मिली है। अंधेरा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। मामला बलरामपुर के कोड़री घाट पुल का है। पत्नी अपने पति के साथ बाइक से मायके से ससुराल लौट रही थी। तभी दोनों कोड़री घाट पुल पर रुककर सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ। 2 साल पहले हुई थी दोनों की शादी
पुलिस के अनुसार, महिला का नाम शीला देवी (22) और पति का नाम विजयपाल (23) है। दोनों की शादी साल 2023 में हुई थी। शीला का मायका ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम मकुनहवा में है। उसका ससुराल श्रावस्ती में है। विजय दो दिन पहले ही अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था। अभी दोनों के बच्चे नहीं हैं। विजय मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। एएसपी विशाल पाण्डेय का कहना है कि पति से पूछताछ की जा रही है। विवाद के बाद पत्नी ने नदी में छलांग लगाई है। पत्नी की तलाश की जा रही थी। शनिवार को फिर से तलाश शुरू की जाएगी। जल्द ही महिला को बरामद कर मामले को खत्म किया जाएगा। ————————————- यह खबर भी पढ़ें- रिक्शे वाले ने चूमी अखिलेश की फोटो, अब मिला ई-रिक्शा​​:सपा प्रमुख ने दिल्ली बुलाकर पूछा- क्या चाहते हो? बोला- छूना चाहता हूं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अलीगढ़ के रिक्शा वाले को दिल्ली बुलाकर सम्मानित किया। अखिलेश ने पूछा- क्या चाहते हो? रिक्शा वाले ने कहा- मैं आपको छूना चाहता हूं। अखिलेश ने हंसते हुए रिक्शेवाले से हाथ मिलाया। यह खबर भी पढ़ें


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *