​​​​​​​’सिर्फ झारखंड नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति’:स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-झारखंड का सूरज सुबह उगने से पहले ही हमेशा के लिए अस्त हो गया

​​​​​​​’सिर्फ झारखंड नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति’:स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-झारखंड का सूरज सुबह उगने से पहले ही हमेशा के लिए अस्त हो गया
Share Now

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन हो गया है। वे 81 साल के थे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने X हेंडल पर लिखा-झारखंड के निर्माता, आदिवासी समाज के पुरोधा और गरीबों के मसीहा श्रद्धेय गुरुजी अब हमारे बीच नहीं रहे। झारखंड का सूरज सोमवार की सुबह उगने से पहले ही हमेशा के लिए अस्त हो गया। गुरुजी ने न सिर्फ झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाया, बल्कि आदिवासी समाज को अंधकार से निकालकर अधिकार और आत्मसम्मान के उजाले की ओर अग्रसर किया। वे हमारे लिए पिता तुल्य थे। उनका यूं अचानक चले जाना, न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ‘मुझे गरीबों और वंचितों के हक में काम करने के लिए प्रेरित करते थे’ जब भी उनसे भेंट होती थी, वे मुझे गरीबों और वंचितों के हक में काम करने के लिए प्रेरित करते थे। स्नेहपूर्वक कहते थे- “इरफान, अगर कभी किसी चीज की जरूरत हो तो निःसंकोच बताना।” उनकी ये बातें और आशीर्वाद हमेशा मेरी प्रेरणा रहेंगे। मरांग बुरू से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकसंतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें। शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद: बाबूलाल मरांडी वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने X हेंडल पर लिखा-झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका जाना झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। शिबू सोरेन जी का निधन झारखंड के लिए एक बड़ी क्षति है: निशिकांत दुबे भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “…मुझे संसद में उनके साथ काम करने का अवसर मिला। उन्होंने झामुमो सरकार को वर्तमान स्थिति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन झारखंड के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं बाबा बैद्यनाथ से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं कि उन्हें दुख सहने की शक्ति प्रदान करें…”


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *