सिरसा शहर में बारात न लाने वाले मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी मामले में झगड़े करने के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले में दोनों पक्षों को जांच में शामिल करेगी। बिचौलिए की भूमिका पर ही सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक दूल्हे पक्ष को जांच के लिए थाने तक नहीं बुलाया गया है। इसके चलते पीड़ित परिवार पर ही दबाव बनाया जा रहा है और समझौता करने पर मामला सुलझाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में मामला पुलिस थाने तक पहुंचने के 10 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान पर एफआईआर दर्ज कर दी है और जांच के लिए आईओ नियुक्त कर दिया है। दूल्हा पंजाब पुलिस में तैनात जानकारी के अनुसार, ये मामला जिले के डबवाली क्षेत्र का है और इस पर काफी विवाद हुआ था। लड़की पक्ष का आरोप है कि लड़का पक्ष वाले बारात लेकर नहीं आए। दूल्हा पंजाब पुलिस में तैनात है। लड़की पक्ष ने पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने वर पक्ष पर महिला की लज्जा भंग करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानिएं यह है पूरा मामला करनैल सिंह के अनुसार, उनके एरिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता पंजाब में फरीदकोट के युवक से तय किया हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में बताया, 26 तारीख को शादी तय कर रखी थी। घरवालों ने शादी के लिए सभी तैयारियां कर ली थी। दो दिन पहले 24 तारीख को लड़का पक्ष वालों का फोन आया कि हम नहीं आएंगे। इसके बाद पड़ोसी पुलिसकर्मी से विवाद हो गया कि उसने लड़का पक्ष वालों को भड़का दिया कि लड़की मिसिंग हो गई, यहां मत आना। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह नहीं बनी तो अगले दिन परिजन व ग्रामीण पुलिस थाने पहुंचे गए और लिखित शिकायत दी। जांच शुरू कर दी है : थाना प्रभारी इस मामले में ओढा पुलिस थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि लड़की के परिजनों के बयान पर पहले ही एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में जांच शुरू कर दी है और आईओ लगा दिया गया है। परिजनों के झगड़ा करने के भी आरोप है। ऐसे में जांच के बाद ही पूरा मामला पता चल पाएगा।
सिरसा में तय तारीख पर बारात नहीं लाने पर विवाद:दूल्हा पंजाब पुलिस में तैनात; पुलिस ने थाने में बुलाया
