साहिबगंज में मां, बेटी और दामाद की हत्या:जमीन विवाद में पड़ोसी ने रॉड से वार कर किया मर्डर, थाना में जाकर किया सरेंडर

साहिबगंज में मां, बेटी और दामाद की हत्या:जमीन विवाद में पड़ोसी ने रॉड से वार कर किया मर्डर, थाना में जाकर किया सरेंडर
Share Now

साहिबगंज में बुधवार को एक ही परिवार के तीन लोगों की रॉड से मारकर हत्या कर दी गई। घटना तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव की है। घटना की वजह जमीन विवाद है। वारदात के बाद आरोपी ने थाना में सरेंडर कर दिया। मृतकों में नोहा बेसरा, नथानिएल हांसदा और बड़की मुर्मू शामिल हैं। आरोपी बज्जल हेंब्रम ने सबसे पहले नोहा बेसरा की हत्या की। इसके बाद उसकी बेटी बड़की मुर्मू और दामाद नाथियल हसदा पर वार कर उनकी जान ले ली। बज्जल हेंब्रम मृतकों का रिश्तेदार था घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। आरोपी बज्जल हेंब्रम मृतकों का रिश्तेदार और पड़ोसी है। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद को तालझारी थाना में सरेंडर कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही राजमहल डीएसपी विमलेश कुमार त्रिपाठी और तालझारी थाना प्रभारी नीतीश कुमार पांडे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस जब पहुंची तो तीन लाश से तीन जगह पड़ी थी
वहीं, दूधकोल गांव में ट्रिपल मर्डर की घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस जब पहुंची तो उसे 3 लाश तीन जगह पड़ी मिली। एक शव आंगन में, एक सड़क पर और एक लाश घर में थी। साहिबगंज के एसपी अमित कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त रॉड भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *