बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव निवासी मोहम्मद तस्लीम की सर्पदंश के बाद बोकारो सदर अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बीती रात तस्लीम को सोते समय सांप ने काट लिया। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों के मुताबिक, भर्ती के समय ड्यूटी पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे। एंटी-वेनम इंजेक्शन में देरी के कारण मरीज की हालत बिगड़ती गई। सुबह तक उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मरीज में सर्पदंश के स्पष्ट लक्षण नहीं थे: अस्पताल अधीक्षक अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एनपी सिंह ने सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि मरीज में सर्पदंश के स्पष्ट लक्षण नहीं थे। उनकी मौत कार्डियो रेस्पिरेटरी फेल्योर से हुई। डॉक्टर एनपी सिंह ने इलाज में किसी लापरवाही से इनकार किया। पुलिस और अस्पताल प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। परिजनों को शांत कराया गया।
सर्पदंश से बोकारो में युवक की मौत:परिजनों का आरोप- देरी से मिला एंटी-वेनम इंजेक्शन, अस्पताल प्रबंधक ने आरोप नकारे
