समस्तीपुर में 125 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा:भाकपा माले का मार्च, कहा- संविधान बचाना हम सभी की पहली जिम्मेदारी

समस्तीपुर में 125 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा:भाकपा माले का मार्च, कहा- संविधान बचाना हम सभी की पहली जिम्मेदारी
Share Now

समस्तीपुर में आजादी बचाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ को लेकर भाकपा-माले ने स्वतंत्रता दिवस की शाम 125 मीटर लंबा तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। भाकपा-माले के जिला कार्यालय से यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पहुंची। जहां यात्रा संकल्प सभा के रूप में तब्दील हो गई। यात्रा का नेतृत्व भाकपा-माले के जिला सचिव उमेश कुमार कर रहे थे। अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए माले के जिला सचिव उमेश कुमार, वरीय नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, आदि ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं, लोगों का अधिकार छीनना चाहते हैं। मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर मत की चोरी की जा रही है। आज देश में संविधान को बचाना हम सभी की पहली जिम्मेदारी हो गई है। जिसको लेकर लगातार माले के साथ ही महागठबंधन से जुड़े लोग आंदोलन कर रहे हैं। शहर में लगा जाम आज आंदोलन को विभिन्न तरीकों से दबाने का भी प्रयास किया जा रहा है। लगातार गड़बड़ी सामने आ रही है। तिरंगा यात्रा से हम अपने संविधान के प्रति समर्पित होकर इसकी रक्षा को लेकर आज संकल्प ले रहे हैं। किसी भी कीमत पर इसके साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तिरंगा यात्रा के कारण शहर में जाम की भी स्थिति उत्पन्न हो गई, हालांकि बाद में यातायात पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। देश शाम तक जाम में वाहन फंसे रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *