कदमकुआं वेंडिंग जोन को अब पिंक जोन के रूप में डेवलप किया जाएगा। यहां महिलाएं सब्जियों की दुकानें सजाएंगी। महिलाएं ही सिर्फ यहां विक्रेता होंगी। दरअसल, कदमकुआं वेंडिंग जोन में पिंक मार्केट का निर्माण होगा। इसे फर्स्ट फ्लोर पर बनाया जाएगा। अभी ग्राउंड फ्लोर पर सब्जियां बिक रही है वहीं फर्स्ट फ्लोर खाली है। पटना नगर निगम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक बड़ी पहल करने जा रहा है। पिंक टॉयलेट का भी होगा निर्माण पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि इस कदमकुआं वेंडिंग जोन से हमें काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। महिलाओं की यह डिमांड रहती है कि मैं इसी सब्जी वाले मॉल से सब्जियां खरीदूंगी। इसी को देखते हुए यहां एक पिंक मार्केट का एरिया डेवलप किया जाएगा। वहीं, महिलाओं के सेनिटेशन की जरूरत को देखते हुए यहां एक पिंक टायलेट बनाने की भी योजना है। स्वतंत्रता दिवस के बाद इस दिशा में कवायद शुरू की जाएगी। 400 टन स्टील से बना है कदमकुआं वेंडिंग जोन इस साल फरवरी महीने में कदमकुआं में 903.376 लाख रुपए की लागत से दो मंजिला वेंडिंग जोन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। शहर के 150 फुटपाथी दुकानदारों को पहली बार स्टॉल आवंटित किया गया था। इन दुकानदारों से प्रति महीने 1000 रुपए किराया नगर के द्वारा लिया जा रहा है। सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक दुकानें खुली रहती है। यह शहर का पहला ऐसा वेंडिंग जोन है, जिसे पूरी तरह स्टील से तैयार किया गया है। इसके निर्माण में करीब 400 टन स्टील का उपयोग हुआ है।
सब्जियों के मॉल में महिलाएं सजाएंगी दुकान:कदमकुआं वेंडिंग जोन में बनेगा पिंक मार्केट, फर्स्ट फ्लोर को महिलाओं के लिए किया जाएगा डेवलप
