शेखपुरा में गुरुवार को CPI कार्यालय में जिला परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता CPI नेता गुलेश्वर यादव ने की। बैठक में मुख्य वक्ता ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AYSF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन कुमार सिन्हा ने वोटर लिस्ट से जीवित लोगों के नाम हटाए जाने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मतदाता निरीक्षण के दौरान कई ऐसे लोगों के नाम हटा दिए गए हैं, जो या तो जीवित हैं या दूसरे स्थानों पर काम कर रहे हैं। सरकार पर लगाया जनविरोधी कार्य करने का आरोप रौशन कुमार सिन्हा ने शेखपुरा में इंडिया गठबंधन की वोट अधिकार यात्रा की सफलता के लिए स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार और बिहार सरकार पर जनविरोधी कार्य करने का आरोप लगाया। पटना में वोटर अधिकार यात्रा में 5000 से अधिक लोग भाग लेंगे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि 1 सितंबर को पटना में होने वाली वोटर अधिकार यात्रा में शेखपुरा से 5000 से अधिक लोग भाग लेंगे। कार्यकर्ता 31 अगस्त को शाम 5 बजे शेखपुरा और सिरारी रेलवे स्टेशन से पटना के लिए रवाना होंगे। बैठक में शिवबालक सिंह, राजेंद्र महतो, विश्वनाथ प्रसाद, धुरी पासवान, निधीश कुमार गोलू, धर्मराज कुमार सहित जिला परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे।
शेखपुरा में CPI की जिला परिषद बैठक:1 सितंबर को पटना रैली में 5000 कार्यकर्ता होंगे शामिल, वोटर अधिकार यात्रा पर चर्चा
