बेतिया नगर निगम तीन लालटेन चौक स्थित अमर शहीद भगत सिंह स्मारक को आधुनिक रूप देने की तैयारी कर रही है। नगर निगम ने 14.89 लाख रुपये की विशेष योजना शुरू की है। रविवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस स्मारक को ऐसा स्वरूप दिया जा रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए यादगार बनेगा। महापौर ने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरा प्रोजेक्ट को अगले महीने लोकार्पित किया जाएगा। स्मारक को नया स्वरूप दिया जा रहा प्रतिमा के ऊपर बनी पुरानी शेड को हटाकर नई और आकर्षक डिज़ाइन में तैयार किया जा रहा है। छतरी के नीचे फॉल्स सीलिंग लगाई जा रही है। क्षतिग्रस्त बाहरी दीवारों को तोड़कर नए सिरे से निर्माण कराया गया है। स्मारक की फर्श और दीवारों पर ग्रेनाइट व टाइल्स की फिनिशिंग दी जा रही है। मूर्ति के लिए ग्रेनाइट का नया स्टैंड तैयार होगा। इस पर शहीद भगत सिंह के प्रेरक स्लोगन अंकित किए जाएंगे। मॉडर्न लाइटिंग होगी आकर्षण का केंद्र इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत होगी इसकी मॉडर्न लाइटिंग। स्मारक के चारों ओर दर्जनभर ग्लोब लैंप और पारदर्शी एक्रेलिक लाइट शीट लगाई जाएंगी। ये तेज और समान रोशनी प्रदान करेंगी। महापौर ने बताया कि यह लाइट पारंपरिक नियॉन लाइट से अधिक उज्ज्वल और आकर्षक प्रभाव देगी। इससे रात में स्मारक चमक उठेगा और दूर से ही स्पष्ट दिखाई देगा। स्मारक के भीतर “आई लव बेतिया” का आकर्षक बोर्ड भी स्थापित किया जाएगा। यह शहर की नई पहचान बनेगा। महापौर सिकारिया ने कहा कि भगत सिंह ने अपने साहस और बलिदान से पूरे देश को स्वतंत्रता संग्राम में एकजुट किया। अंतिम चरण में है काम उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए नगर निगम बोर्ड ने इस स्थल के विकास का प्रस्ताव पारित किया था। यह अब अंतिम चरण में है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले माह यह स्मारक शहरवासियों को समर्पित किया जाएगा। यह शहीद भगत सिंह के शौर्य और बलिदान की अमर गाथा को हमेशा उजागर करता रहेगा।
शहीद भगत सिंह स्मारक को मिलेगा नया रूप:बेतिया में 14.89 लाख की योजना से होगा मॉर्डना लाइटिंग, अगले माह होगा लोकार्पण
