लुधियाना में पंजाब पुलिस के जवान ने मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अपने सिर में गाेली मार ली। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना लुधियाना के रानी झांसी रोड स्थित DIG रेंज के हाउस में हुई, जहां जवान ड्यूटी पर तैनात था।
मृतक की पहचान तीर्थ सिंह के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 50 साल है। वह मूल रूप से मुल्लापुर दाखा (लुधियाना) के रहने वाला था और यहां 4-5 साल से ASI के रूप में तैनात था। उसने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के तीन बच्चे है, जो कनाड़ा में रहते है। पुलिस ने उनके लोकल रिश्तेदारों और विदेश में रह रहे बच्चों को सूचना दे दी है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. रात को ड्यूटी पर आया, गुमसुम था
पुलिस के मुताबिक, जवान तीर्थ सिंह डीआईजी हाउस में मिसलेनियस स्टोर कीपर की ड्यूटी करता था। देर रात अपनी निर्धारित ड्यूटी पर तैनात था। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे उसने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली उनके सिर में लगी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। कर्मचारी दौड़, खून से लथपथ पड़ा था शव
गोली की आवाज सुनते ही हाउस में तैनात अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि तीर्थ सिंह का शव खून से लथपथ पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत डीआईजी और रानी झांसी रोड स्थित थाना आठ नंबर को सूचना दी। सूचना मिलते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। सुसाइड का कारण पता कर रही पुलिस
पुलिस के मुताबिक, तीर्थ सिंह ने सुसाइड क्यों किया, इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन से जानकारी जुटाई जा रही है कि सुसाइड करने की क्या वजहें थीं। पुलिस ने साथी कर्मचारियों से भी जानकारी ली है। पुलिस गलती से गोली चलने की भी आशंका जता रही पुलिस इस मामले को गलती से रिवाल्वर से गोली चलने से हुआ हादसा भी मानकर चल रही है। कहना है कि संभवत: सुबह रिवॉल्वर सेट करते हुए यह हादसा हुआ होगा। डीआईजी सतिंदर सिंह ने भी इसी ओर इशारा किया है। हालांकि अभी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्थिति ज्यादा साफ होगी। तीन बच्चे, तीनों कनाडा में रहते है
पुलिस के मुताबिक मृतक तीर्थ सिंह के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और दो लड़कियां शामिल हैं। तीनों बच्चे इस समय कनाडा में रहते हैं। घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
लुधियाना DIG के हाउस में ASI ने सुसाइड किया:ऑन ड्यूटी सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मारी; कनाडा में रहते हैं 3 बच्चे
