भागलपुर में 2 महिलाएं गंगा में डूब गईं। इनमें से एक की मौत हो गई है। दोनों गंगा स्थान कर रहीं थीं। दोनों तेज धार में बहने लगीं। मृतका की पहचान अभी नहीं हुई है। जबकि दूसरी महिला मुंगेर के बंगाली टोला निवासी कुमकुम देवी है। कुमकुम देवी दूसरी महिला की लाश को पकड़कर 5 किमी दूर तक तैरती रही। स्थानीय लोगों के अनुसार वो काफी शोर मचा रही थी। शोर सुनकर लोग कुमकुम तक पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नमामि गंगे घाट की है। सुल्तानगंज में फूल बेचने के लिए आई थी कुमकुम देवी ने कहा कि वह फूल बेचने के लिए सुल्तानगंज आई हुई थी। तभी दूसरी महिला ने मुझसे कहा था कि हमें गंगा स्नान करवा दीजिए, जैसे ही गंगा स्नान करने के लिए दोनों महिलाएं पानी में गईं वे तेज धार में बह गईं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कुमकुम देवी के बेटे मन्नू कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज से सूचना मिली कि पानी में मां बह गई है। हम लोग सुल्तानगंज पहुंचे, लेकिन यहां कुछ पता नहीं चला। जानकारी मिली की तिलकपुर में उन्हें गंगा नदी से बाहर निकाल गया है। महिला को बचाने वाले युवक ने कहा कि महिला नदी में चिल्ला रही थी, आवाज सुनकर हम पहुंचे तो देखा कि वो बह रह थी। जिसके बाद हम लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई। उन्होंने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी, कहा कि अभी क्राइम मीटिंग में है।
लाश पकड़कर 5 किमी गंगा में तैरती रही महिला:भागलपुर में नहाते वक्त गंगा में डूब गईं थी दोनों, एक की हुई मौत
