लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, बिल्डिंग उड़ी:2KM तक धमाके की आवाज; मालिक-पत्नी की मौत, चौकी इंचार्ज-सिपाही सस्पेंड

लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, बिल्डिंग उड़ी:2KM तक धमाके की आवाज; मालिक-पत्नी की मौत, चौकी इंचार्ज-सिपाही सस्पेंड
Share Now

लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह धमाका हो गया। धमाके के साथ पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। आसपास के 2-3 मकान भी ढह गए। धमाके की आवाज करीब 2 किमी दूर तक सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी की मौत हो गई है। 2 लोग गंभीररूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि कई लोग मलबे के नीचे दब गए। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। डीएम-जॉइंट सीपी मौके पर पहुंच गए। धमाका इतना भीषण था कि इससे करीब 10 लोग घायल हुए हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए। बाराबंकी से भी फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गईं। हादसा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में हुआ। फॉरेंसिक टीम मौके से सैंपल कलेक्ट किया। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों का KGMU के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों के शरीर 70% से ज्यादा जले हैं। दूसरी तरफ, शाम को बेहटा गांव से पहले सेमरा भुइया मंदिर के पास भी झोपड़ीनुमा मकान में विस्फोट हुआ। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मामले में चौकी इंचार्ज संतोष पटेल और बीट के सिपाही धर्मेश चहर को पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह ने सस्पेंड कर दिया। मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
घटनास्थल की 5 तस्वीरें… —————————— हादसे के पल-पल अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग पढ़ डालिए…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *