रेप-लव जिहाद के आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर:भोपाल में आरोपी फरहान के पिता बोले- पुलिस ने 10 लाख मांगे थे, हम नहीं दे पाए

रेप-लव जिहाद के आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर:भोपाल में आरोपी फरहान के पिता बोले- पुलिस ने 10 लाख मांगे थे, हम नहीं दे पाए
Share Now

भोपाल में शनिवार को कॉलेज छात्राओं से रेप और लव जिहाद के आरोपी साद और साहिल के अवैध मकानों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। जबकि मुख्य आरोपी फरहान के घर पर कार्रवाई फिलहाल टाल दी गई। शनिवार को सुबह 11 बजे कोर्ट में उसकी पेशी होनी थी, लेकिन लोक अदालत के चलते नहीं हो पाई। बता दें कि फरहान, साद, साहिल, नबील, अली और अबरार पर निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ रेप और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप हैं। ये मामला कोर्ट में है। सुबह 5 बजे से शुरू हुई कार्रवाई
कार्रवाई से पहले शुक्रवार को मकानों के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई थी। शनिवार सुबह 5 बजे अर्जुन नगर में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने नियमानुसार कार्रवाई की बात कही। पुलिस की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जे को हटाया गया। एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने कहा- यह शिकायत प्राप्त हुई थी कि शासकीय चरोखर की भूमि पर अर्जुन नगर में कब्जा किया गया है। यह सही पाया गया। तहसीलदार ने नोटिस जारी किए थे। 19 अगस्त को इनको हटाने के आदेश थे। जब 4 सितंबर तक भी कब्जा नहीं हटाया गया तो कार्रवाई की गई। आरोपी फरहान के पिता बोले- पुलिस ने 10 लाख रुपए मांगे
इधर, आरोपी फरहान के पिता रिजवान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हमसे 10 लाख रुपए की डिमांड की थी। करीब 15 दिन तक इस मामले को दबाए रखा। हम 2 लाख रुपए ही दे पाए, 8 लाख रुपए की व्यवस्था नहीं हुई। इस पर मिसरोद थाने के रंजीत सिंह ने मेरे बच्चे पर लव जिहाद का केस दर्ज कर दिया। अदालत का फैसला नहीं आया है, उससे पहले ही हमारे मकान गिराए जा रहे हैं। साहिल की मां बोली- अवैध निर्माण था तो घर क्यों बनाने दिया
लव जिहाद के आरोपी साहिल की मां ने कहा, अगर पीड़ित लड़कियां मेरे बच्चे का नाम लेती और कोर्ट में ये साबित हो जाता कि वह इस जुर्म में शामिल है, तो मैं मान लेती कि उसने गलत किया है। लेकिन, हमें किस बात की सजा मिल रही है। मैं अपने परिवार को लेकर कहां जाऊंगी। साहिल के दो छोटे भाई-बहन है। वो कहां रहेंगे। यदि अवैध निर्माण था तो हमें घर क्यों बनाने दिया गया। अब इसे तोड़ दिया है। आरोपी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा: सारंग
लव जिहाद के आरोपियों के अवैध मकानों पर हुई कार्रवाई को लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि लव जिहाद जैसा कुकृत्य मध्यप्रदेश और देश में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आरोपी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग से गुजर जाइए।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *