रायबरेली के राही ब्लॉक स्थित मधुपुरी गांव में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। गांव के विभिन्न स्थानों पर पंडाल सजाए गए हैं। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की स्थापना कर दी है। सुबह से ही भक्त दर्शन और पूजा के लिए पंडालों में पहुंच रहे हैं। मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। भजन-कीर्तन का आयोजन जारी है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पंडालों और मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात किया है। आयोजक अनिल त्रिपाठी के अनुसार प्रतिदिन सुबह-शाम गणपति जी की आरती होती है। समाजसेवी संगठनों ने भक्तों के लिए प्रसाद और पेयजल की व्यवस्था की है। मनीष त्रिपाठी, पुनीत, सत्यम, आनंद, गोविंद पाण्डेय सहित कई ग्रामीण आरती में शामिल होते हैं। सैकड़ों स्थानीय लोग कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गणेश पूजा से सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
रायबरेली के मधुपुरी में गणेश चतुर्थी की धूम:पंडालों में स्थापित की गई गणपति की प्रतिमाएं, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन
