यूपी में SIR का काम पूरा हो गया। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्रदेश में 2 करोड़ से ज्यादा वोटर कट गए हैं। 6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट लिस्ट के बाद 84 लाख वोटर बढ़े हैं। ड्राफ्ट लिस्ट में 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कट गए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 27 अक्टूबर, 2025 को यूपी समेत 12 राज्यों में SIR शुरू किया गया था। SIR की मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। 6 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ था। 6 जनवरी से 3.26 करोड़ मतदाता को नोटिस जारी कर उनकी सुनवाई की गई। उन्होंने बताया- 2 महीने का समय दावे और आपत्ति के लिए दिया गया। आज यानी 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रशासन कर रहे हैं। यूपी निर्वाचन आयोग की साइट पर जाकर कोई भी अपना नाम देख सकता है। अगर आपक नाम नहीं है तो फार्म-6 भर सकते हैं। अगर किसी का नाम नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है। इससे पहले नवदीप रिणवा ने 6 जनवरी को बताया था- SIR से पहले यूपी में 15 करोड़ 44 लाख मतदाता थे। कटे 2.89 करोड़ मतदाताओं में 1.26 करोड़ वोटर्स ऐसे थे, जो यूपी से बाहर परमानेंट शिफ्ट हो चुके हैं। 45.95 लाख वोटर्स की मौत हो चुकी है। 23.32 लाख डुप्लीकेट थे। 84.20 लाख लापता थे। 9.37 लाख ने फॉर्म जमा नहीं किया था। यूपी से पहले 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की फाइनल लिस्ट जा हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 68 लाख नाम गुजरात में कटे हैं। दूसरे नंबर पर बंगाल है, जहां 63 लाख वोटर्स कम हुए। यूपी SIR की पूरी प्रक्रिया को समझ लीजिए… SIR की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी। 4 नवंबर से गणना शुरू हुई। पहले गणना फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर थी। बाद में इसे बढ़ाकर पहले 11 दिसंबर और फिर 25 दिसंबर किया गया। पहले ड्राफ्ट रोल 31 दिसंबर को प्रकाशित होना था, जिसे 15 दिन बढ़ाकर 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित किया गया। दावे-आपत्तियों की मूल अवधि 6 फरवरी 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च 2026 कर दिया गया था। यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
यूपी में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी:2 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम कटे; ड्राफ्ट लिस्ट में 84 लाख नए नाम जुड़े
