यूपी में पूर्ण चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखा ब्लड मून:वाराणसी-प्रयागराज में लोगों ने देखा अद्भुत नजारा; मंदिरों के कपाट बंद

यूपी में पूर्ण चंद्र ग्रहण, आसमान में दिखा ब्लड मून:वाराणसी-प्रयागराज में लोगों ने देखा अद्भुत नजारा; मंदिरों के कपाट बंद
Share Now

यूपी में साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण लोगों ने देखा। 2022 के बाद यूपी में दिखने वाला यह सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण है। वाराणसी में चंद्र ग्रहण सबसे पहले दिखाई दिया। यह रात 9:57 से शुरू हुआ, जो 11.02 पर पूर्ण यानी पूरी तरह से ढक गया। चंद्र ग्रहण 1:27 मिनट तक रहेगा। इसमें से 82 मिनट ब्लड मून है। इस दौरान पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आ गई, जिससे चांद पर उसकी छाया पड़ी और चांद लाल-नारंगी रंग का दिखाई दिया। इसे ही ब्लड मून कहा जाता है। प्रयागराज में चंद्र ग्रहण की शुरुआत के 38 मिनट बाद चंद्रमा का आधा हिस्सा ढक गया। फिर चंद्रमा पूरी तरह से ढक गया। लखनऊ के साइंस सिटी में चंद्र ग्रहण को देखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। कई कॉलेज के छात्र पहुंचे। चंद्र ग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले शुरू हो गया था। अयोध्या में राममंदिर और हनुमानगढ़ी के कपाट बंद कर दिए गए। वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर शाम को होने वाली गंगा आरती दोपहर 12 बजे की गई। ऐसा 34 साल बाद हुआ है। वहीं, मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में भोग आरती करके 12.30 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए गए। अब सोमवार सुबह 5.30 बजे कपाट खुलेंगे। अलग-अलग शहरों की 4 तस्वीरें देखिए… चंद्र ग्रहण से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *