यूपी के 12 लोगों की राजस्थान में मौत:खाटू श्याम से एटा लौटते समय कंटेनर में घुसी पिकअप, 7 बच्चों ने भी दम तोड़ा

यूपी के 12 लोगों की राजस्थान में मौत:खाटू श्याम से एटा लौटते समय कंटेनर में घुसी पिकअप, 7 बच्चों ने भी दम तोड़ा
Share Now

यूपी के 12 लोगों की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत हो गई। इनमें 7 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। सभी खाटू श्याम के दर्शन करके पिकअप से एटा लौट रहे थे। दौसा में 22 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर में जा घुसी। 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और पुलिस पहुंची। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक और घायल की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह 3:30 बजे सैंथल थाना क्षेत्र के बापी गांव में हुआ। एटा के डीएम प्रेमरंजन सिंह ने बताया- असरौली गांव के 40 से 45 लोग दो पिकअप से खाटू श्याम के दर्शन करने गए थे। एक गाड़ी में पुरुष थे, जबकि दूसरी में बच्चे और महिलाएं थीं। मरने वालों में 9 लोग असरौली गांव के, जबकि 2 फिरोजाबाद के रहने वाले थे। 2 तस्वीरें देखिए-
पिकअप का पिछला हिस्सा चकनाचूर टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का पिछला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया- एक्सीडेंट में धमाके जैसी आवाज आई थी। हादसे से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें दिख रहा है कि घटनास्थल पर जगह-जगह खून बिखरा है। घायल और मृतकों के जूते-चप्पल बिखरे पड़े हैं। दौसा हॉस्पिटल में 4 घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं हैं, जबकि गंभीर घायलों को जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में पूर्वी (3), प्रियंका (25), दक्ष (12), शीला (35), सीमा (25), अंशु (26) और सौरभ (35) है। अभी 4 मृतकों की पहचान नहीं हुई है। घायलों में लक्ष्य (5), नैतिक (6), रीता (30), नीलेश कुमारी (22), प्रियंका (19), सौरभ (28), मनोज (28) शामिल हैं। पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *