मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- युद्ध का असर लंबे समय तक रह सकता है; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपनी सेना बनाएंगे; धुरंधर 2 ने ₹750 करोड़ कमाए

Spread the love

नमस्कार, कल की बड़ी खबर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की रही। उन्होंने कहा कि युद्ध का असर लंबे समय तक रह सकता है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के ऐलान से जुड़ी रही। वो अपनी सेना बनाएंगे। ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… यूपी के संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद मामले में सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. मोदी बोले- युद्ध का असर लंबे समय तक रह सकता है, कोरोना की तरह ही लड़ेंगे PM मोदी ने मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर पहली बार संसद में बयान दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध का असर लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा और एकजुट रहना होगा। उन्होंने आगे कहा कि हमने कोरोना के वक्त ऐसी चुनौती का सामना किया है। अब हमें फिर से उसी तरह तैयार रहने की जरूरत है। PM ने कहा;- सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो। इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं। PM मोदी की 2 बड़ी बातें… हमारे पास पर्याप्त अन्न भंडार है: आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं। देश में गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है। आने वाले समय में बिजली की डिमांड बढ़ती जाएगी। देश के पावर प्लांट में कोल स्टॉक उपलब्ध है। पावर जनरेशन से लेकर सप्लाई तक हर सिस्टम की मॉनीटरिंग की जा रही है। हार्मुज का रास्ता रोकना नामंजूर: नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना भी स्वीकार नहीं है। तनाव खत्म होना चाहिए और ये बातचीत से ही संभव है। पूरी खबर पढ़ें… 2. ट्रम्प बोले- मुजतबा खामेनेई की मौत नहीं चाहता, ईरान में वेनेजुएला की तरह नई सरकार बनेगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की मौत नहीं चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि वे नहीं जानते मुजतबा जिंदा है या नहीं। लेकिन ईरान में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और इस दिशा में एक खास शख्स से बातचीत की जा रही है। वेनेजुएला की तरह ही वहां नई सरकार बनेगी। ट्रम्प ने कहा था- ईरान से समझौते के लिए तैयार: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया था कि ईरान समझौते के लिए तैयार है। उन्होंने कहा था कि 5 दिन या उससे कम समय में डील हो सकती है। हालांकि ईरान ने इसे खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई और ट्रम्प तेल कीमतें घटाने के लिए भ्रामक बयान दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3. प्रयागराज में पूर्व मंत्री का कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत, मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला गया यूपी के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 से अधिक मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई। मरने वालों में पिलत चौधरी, मशींदर, ज्योतिष और जगदीश शामिल हैं। जगदीश प्रयागराज और बाकी तीनों बिहार के रहने वाले थे। अब तक 17 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। बिल्डिंग ढहने का वीडियो सामने आया है। प्रशासन 9 जेसीबी और पोकलेन मशीन से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर तैनात रहीं। यह कोल्ड स्टोरेज सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- पहले अमोनिया गैस स्टोरेज टैंक में विस्फोट हुआ। इससे आरसीसी पिलर स्ट्रक्चर ढह गया। फिर बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। 4. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद 2.18 लाख सैनिकों की सेना बनाएंगे, काशी में कहा – गाय, शास्त्र और मंदिर की रक्षा करेंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना बनाने का ऐलान किया है। इसमें 2 लाख 18 हजार 700 सैनिकों की भर्ती होगी, जो गोरक्षा, धर्म रक्षा, शास्त्र रक्षा और मंदिर रक्षा का कार्य करेंगे। शंकराचार्य ने चतुरंगिणी सेना बनाने के लिए 27 सदस्यीय श्रीशंकराचार्य चतुरंगिणी सभा का भी गठन किया है। शंकराचार्य ने अपनी सेना के काम करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा;- पहले टोको, यानी टोकेंगे। कहो कि यह गलत हो रहा है। नहीं माने तो रोको। भाई, आपको रुकना पड़ेगा। नहीं तो फिर ठोको। ठोको का मतलब सीधे प्रहार करना नहीं है। मुकदमा करना, शिकायत करना और पंचायत करना भी ठोको में आएगा। ये सभी संवैधानिक तरीके अपनाते हुए काम करेंगी। पूरी खबर पढ़ें… 5. जंग के बीच शेयर मार्केट में गिरावट, सोना-चांदी के दाम भी घटे मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सोना-चांदी और शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1837 अंक गिरकर 72,696 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 602 अंक की गिरावट के साथ 22,513 पर आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 13,104 रुपए घटकर 2.19 लाख पर आ गई है। इसके अलावा 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 7,649 रुपए गिरकर 1.39 लाख रुपए पर आ गया है। होटल-रेस्टोरेंट्स LPG की जगह PNG चुनें: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे होटल, रेस्टोरेंट और कैंटीन जैसे कॉमर्शियल संस्थानों को पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन देने में प्राथमिकता दें। ताकि उन्हें लगातार जरूरी गैस मिलती रहे। पूरी खबर पढ़ें… 6. धुरंधर-2 ने 4 दिन में ₹750 करोड़ कमाए, शाहरुख की ‘पठान’ और राजामौली की ‘RRR’ का रिकॉर्ड तोड़ा रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म ने 4 दिनों में दुनियाभर में 750 करोड़ रुपए कमाए। रविवार को भारत में 114.85 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ। अब यह ‘पुष्पा 2’ (₹762 करोड़) के बाद भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई है। ₹2,000 करोड़ कमा सकती है फिल्म: बॉक्स ऑफिस की इस रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ₹1000 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर लेगी। अगर सोमवार को भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी, तो यह ₹2000 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 7. यूपी में लैंड यूज के लिए नक्शा पास कराना काफी, गेहूं का खरीद मूल्य 160 रुपए बढ़ा यूपी सरकार की सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में 37 में से 35 प्रस्तावों को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिली। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अभी तक जमीन की धारा- 80 कराने से पहले लैंड यूज चेंज कराना होता था। नई व्यवस्था में अगर नक्शा पास हो जाता है, तो मान लिया जाएगा कि आपका लैंड यूज चेंज हो गया है। जमीन को आवासीय कराना आसान: नए नियम से निवेशकों और आम जनता को जमीन का आवासीय कराना आसान हो जाएगा। दरअसल, सरकार ने यूपी राजस्व संहिता 2006 की धारा- 80 में सरकार ने संशोधन के लिए यूपी राजस्व संहिता संशोधन अध्यादेश 2026 को मंजूरी दी है। किसानों को बड़ी सौगात: गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 160 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में इस साल 30 मार्च से 15 जून तक गेहूं खरीद होगी। इसके लिए 6500 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं के लिए MSP 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय की है। यह बीते साल 2425 रुपए थी। पूरी खबर पढ़ें… 8. CPI(M) का आरोप-चुनाव आयोग के दस्तावेज पर BJP की सील, पार्टी बोली- यह निष्पक्षता पर सवाल चुनाव आयोग के एक दस्तावेज पर BJP की सील लगी मिली है। CPI (M) केरल ने इसे चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता के लिए खतरा बताया है। पार्टी का कहना है कि चुनाव आयोग ने जो पत्र राजनीतिक दलों को भेजा, उसके साथ लगे एफिडेविट पर BJP की सील थी। यह सिर्फ संयोग नहीं है और इससे संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। चुनाव आयोग बोला- यह क्लेरिकल एरर: केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने इस पर सफाई देते हुए इसे क्लेरिकल एरर बताया है। उनका कहना है कि BJP केरल यूनिट ने 2019 की गाइडलाइन की एक कॉपी दी थी, जिस पर पहले से पार्टी की सील लगी थी। यही कॉपी गलती से दूसरी पार्टियों को भेज दी गई। पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… पंजाब: अफसर सुसाइड केस, पूर्व AAP मंत्री गिरफ्तार: भुल्लर ने सरेंडर करने का दावा किया; अमित शाह ने कहा था- CBI जांच करा दूंगा (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: तमिलनाडु में भाजपा 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी: AIADMK को 178 सीटें मिलीं; कांग्रेस की केरल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: युद्ध के बीच तेल-गैस से ईरान की रिकॉर्ड कमाई: खार्ग टर्मिनल से सप्लाई जारी; खाड़ी देशों का प्रोडक्शन 70% तक गिरा (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर प्लेन-ट्रक की टक्कर, दोनों पायलट की मौत: एयर ट्रैफिक कंट्रोलर स्टॉप-स्टॉप चिल्लाता रहा, 72 यात्री सवार थे (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: कांग्रेस का BRICS+ समिट को लेकर पीएम से सवाल: पूछा- पश्चिम एशिया संकट पर समिट आगे क्यों नहीं बढ़ा रहे ‘विश्वगुरु’ (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: सुप्रीम कोर्ट जज बोले-ज्यूडिशियरी हद से ज्यादा सख्त हो रही: इसलिए लोग जेलों में सड़ रहे; यह विकसित भारत का आदर्श नहीं हो सकता (पूरी खबर पढ़ें) नेशनल: 4 महीने बाद जेल से बाहर आए अनंत सिंह: 3 करोड़ की लैंड क्रूजर से घर पहुंचे, समर्थकों ने की आतिशबाजी; भोज की तैयारी (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा: फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट: पेट्रोल पंप पर चला रहा था पंचर की दुकान, सैनिकों के फोटोज भेजता; हर PHOTO पर मिलते थे ₹6 हजार (पूरी खबर पढ़ें) इंटरनेशनल: डिमोना शहर पर हमले से इजराइली डिफेंस की पोल खुली: 1500 km तय कर पहुंचीं ईरानी मिसाइलें, कैसे फेल हुए THAAD, एरो और आयरन डोम (पूरी खबर पढ़ें) यूपी: प्रयागराज में पूर्व मंत्री का कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 मौत: मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला, रेस्क्यू जारी; प्रत्यक्षदर्शी बोले- धमाका हुआ था (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… मछली ने गाड़ी चलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड नीदरलैंड में ब्लब नाम की एक गोल्डफिश ने गाड़ी चलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। पानी से भरे टैंक में लग मोशन सेंसर तकनीक मछली की दिशा को ट्रैक करती थी, जिससे गाड़ी उसी दिशा में चलती थी। मछली ने 1 मिनट में 40 फीट से ज्यादा दूरी तय की। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… आज का एक्सप्लेनर: गिरते-गिरते 94 तक पहुंचा रुपया, क्या 100 पार करेगा; आपकी जेब कैसे खाली होगी, सरकार संभाल क्यों नहीं पा रही भास्कर एक्सक्लूसिव: ‘टिकट-वीजा कराया, बॉर्डर भी पहुंचे, भारत नहीं लौट सके‘: ईरान-अजरबैजान बॉर्डर पर फंसे स्टूडेंट्स, बोले- 20 दिन से भटक रहे, कहां जाएं मंडे मेगा स्टोरी: ईरान हार क्यों नहीं मान रहा: 23 दिन की जंग में किसका कितना नुकसान; ट्रम्प जंग से निकलने का रास्ता कैसे खोज रहे फिजिकल हेल्थ- डिहाइड्रेशन हुआ तो ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है: हाई बीपी है तो गर्मियों में रखें ध्यान, डॉक्टर से समझें हाइड्रेशन का साइंस जरूरत की खबर- इंडक्शन यूज के 10 सेफ्टी टिप्स: ये 12 गलतियां न करें, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल और क्लीनिंग का सही तरीका 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार और नए संपर्कों से फायदा होने के योग हैं। तुला राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…