मेरठ में महिला दरोगा ने अपनी वर्दी की हनक दिखाते हुए कार में बैठे कपल से गाली-गलौज और मारपीट की। धमकी देते हुए कहा, “पुलिस की वर्दी पहन के खड़ी हूं, दरोगा हूं मैं, मुंह में यूरिन कर दूंगी। गाड़ी नहीं हटाई तो बेल्ट से पीटूंगी।” मामले का वीडियो सामने आने के बाद SSP अलीगढ़ ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। मामला मेरठ के आबूलेन मार्केट में रविवार शाम 7 बजे का है, लेकिन वीडियो सोमवार शाम सामने आया। मेरठ SSP डॉ. विपिन ताडा ने जांच की तो पता चला कि दरोगा रत्ना राठी अलीगढ़ के महुआ थाने में तैनात है। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ SSP को रिपोर्ट भेजी। इसके बाद दरोगा के खिलाफ कार्रवाई हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि दरोगा सरकारी काम का बहाना बनाकर मुजफ्फरनगर गई थी, लेकिन दोस्तों के साथ मेरठ के आबूलेन मार्केट में शॉपिंग करने पहुंच गई। मार्केट में उसकी कार जाम में फंस गई थी। गाड़ी के सामने एक अन्य कार खड़ी थी। यह देखकर महिला भड़क गई। उसने पहले कार में बैठे-बैठे गालियां दीं, फिर उतरकर कार सवार कपल के साथ अभद्रता और मारपीट की। जिस आई-20 कार में महिला दरोगा सवार थी, उस पर 14 चालान हैं, जिनकी कुल राशि 43,782 रुपए है। अब घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए… भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं…
कार को साइड न मिलने पर भड़की महिला दरोगा
शाम के 7 बज रहे थे। सदर बाजार थाना क्षेत्र के बॉम्बे बाजार में आबूलेन पर गाड़ियों की कतार लगी थी। महिला दरोगा रत्ना राठी भी जाम में फंस गई। अपनी कार के आगे वाहनों को देखते ही महिला दरोगा का पारा चढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान महिला दरोगा ने कार में बैठे-बैठे ही गालियां देना शुरू कर दिया। वह गाड़ी से नीचे उतर गई और कार सवार दंपती के साथ अभद्रता करने लगीं। पूरा विवाद कार को साइड नहीं देने को लेकर हुआ। इस दौरान कार सवार युवक ने भी उतरकर महिला दरोगा का विरोध किया। मगर महिला दरोगा फिर उसे धमकाने लगीं। वीडियो में क्या दिख रहा है, जानिए…
वीडियो में देख सकते हैं कि दरोगा रत्ना राठी अपनी कार से बाहर निकलीं और सामने खड़ी कार का दरवाजा खोला। कार सवार युवक के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। महिला दरोगा ने युवक से कहा, “गाड़ी नहीं हटाई तो बेल्ट से पीटूंगी। मुंह में यूरिन कर दूंगी।” जब युवक के साथ बैठी महिला ने रोकने की कोशिश की, तो दरोगा ने उसके साथ भी अभद्रता की। गालियां भी दीं। इसके बाद दरोगा ने कार सवार व्यक्ति के साथ मारपीट की और विरोध करने पर बेल्ट से पीटने तथा जेल भेजने की धमकी दी। सड़क पर हंगामा होता देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ राहगीरों ने दरोगा को समझाने का प्रयास किया, तो उनके साथ भी दरोगा ने बदसलूकी की। ——————————
ये खबर भी पढ़ें
SI बोली-इंस्पेक्टर ने 1 लाख लिए, मुझे कुछ नहीं दिया:नर्स से छेड़छाड़ के 4 आरोपियों के नाम निकाले; सुनिए ऑडियो आगरा में महिला से हुई अश्लील हरकत के मामले में पुलिस ने आरोपियों के फेवर में चार्जशीट लगा दी। चार्जशीट के बारे में जांच अधिकारी को पता भी नहीं चला। SI नीतू का कहना है कि इंस्पेक्टर ने उनको बिना बताए ही चार्जशीट लगवा दी। महिला SI का ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें महिला SI पीड़िता से बात कर रही हैं। पढ़िए पूरी खबर
मुंह में यूरिन करने की धमकी देने वाली दरोगा लाइनहाजिर:मेरठ में जाम में फंसी तो पारा चढ़ा, कपल से बदसलूकी की, बोली- बेल्ट से पीटूंगी
