मधुबनी में एनडीए का प्रदर्शन:सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक सड़कें जाम, सांसद-एमएलसी भी उतरे सड़क पर

मधुबनी में एनडीए का प्रदर्शन:सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक सड़कें जाम, सांसद-एमएलसी भी उतरे सड़क पर
Share Now

पीएम के अपमान के विरोध में एनडीए द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का मधुबनी जिले में गुरुवार को व्यापक असर देखा गया। एनडीए कार्यकर्ता सुबह 7 बजे से ही सड़कों पर उतर आए। दोपहर 12 बजे तक सड़कें जाम रहीं और दुकानें बंद रहीं। मधुबनी शहर के थाना चौक पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन में मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव, एमएलसी धनश्याम ठाकुर, पूर्व एमएलसी अर्जुन सहनी, जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर झा, मेयर अरुण राय और देवेंद्र प्रसाद यादव समेत कई नेता शामिल हुए। बंद का असर जिले के अन्य क्षेत्रों में भी दिखा। बेनीपट्टी, बिस्फी, हरलाखी प्रखंड के उमगांव, मधवापुर साहरघाट, बासोपट्टी के बाभन्दैय पुल, जयनगर शहर, लदनिया, लौकही, खुटौना, फूलपरास, झंझारपुर, मधेपुर, राजनगर, रहिका और पंदौल में भी प्रदर्शन हुए। बिस्फी में विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल खुद सड़क पर उतरे। झंझारपुर शहर में भाजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *