मधुबनी में अमर शहीद रामफल मंडल शहादत दिवस का आयोजन:सांसद संजय झा बोले- SIR के नाम पर बिहार को बदनाम किया जा रहा

मधुबनी में अमर शहीद रामफल मंडल शहादत दिवस का आयोजन:सांसद संजय झा बोले- SIR के नाम पर बिहार को बदनाम किया जा रहा
Share Now

मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड स्थित दुर्गीपट्टी गांव में शनिवार को अमर शहीद रामफल मंडल की 82वीं शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संजय झा ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। एसआईआर के नाम पर बिहार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के वोटरों को चोर कहा जा रहा है, जिसे बिहारी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना पूरा जीवन बिहार के विकास के लिए समर्पित कर दिया है। उन्हें भी बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को एसआईआर के झूठे प्रचार से सावधान रहने की चेतावनी दी। कार्यक्रम में अमर शहीद रामफल मंडल को याद किया गया। 23 अगस्त 1943 को अंग्रेजी शासन ने उन्हें फांसी दी थी। कार्यक्रम का संचालन कमलकांत भारती ने किया। कार्यक्रम में झंझारपुर सांसद रामप्रीत मंडल, बाबूबरही विधायक मीना कामत, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व विधायक सतीश साह उपस्थित थे। जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती मेहता, प्रदेश महासचिव रंजीत झा, मधुबनी जदयू जिलाध्यक्ष फुले भंडारी, दरभंगा जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल और संगीता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *