मधुबनी के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण:सिविल सर्जन स्वास्थ्य सेवाएं जांची, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि

मधुबनी के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण:सिविल सर्जन स्वास्थ्य सेवाएं जांची, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि
Share Now

मधुबनी के सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने रात 11 बजे राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाबूबरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। डॉक्टर कुमार ने कहा कि यह निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए किया गया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रखने की बात कही। इससे मरीजों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन होगा। सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को महिला रोगियों की जांच पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। महिलाओं के गुप्त रोगों की जांच और उपचार को प्राथमिकता देने को कहा गया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *