मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा:दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, बीएलए नियुक्ति पर दिया जोर

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा:दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, बीएलए नियुक्ति पर दिया जोर
Share Now

दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त ने मधुबनी समाहरणालय में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक की। इस बैठक में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आयुक्त ने मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और शिकायतें रखीं। आयुक्त ने सभी दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की शीघ्र नियुक्ति का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि 2025 की निर्वाचक सूची से हटाए गए मतदाताओं की विस्तृत सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित या दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं का विवरण शामिल है। यह सूची सभी प्रखंड कार्यालयों, पंचायत कार्यालयों, नगर निकायों और मतदान केंद्रों पर उपलब्ध है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार और जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मधुबनी की वेबसाइट पर भी इसे देखा जा सकता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *