झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल अंसारी की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें रांची स्थित पारस एचईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है। फिलहाल मंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। लगातार जांच की जा रही है। कई मंत्री हाल जानने पहुंचे अस्पताल मंत्री हफीजुल अंसारी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और विधायक अस्पताल पहुंचने लगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सबसे पहले अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली। इसके अलावा कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, परिवहन मंत्री तथा कई विधायक भी अस्पताल पहुंचे। सभी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके बेहतर इलाज के लिए हर संभव प्रयास करेगी। जांच जारी, चिंता की बात नहीं अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मंत्री हफीजुल अंसारी की गहन जांच की जा रही है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। मेडिकल टीम का कहना है कि चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है। हालांकि उनका हाल लेकर निकली मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि अब हालत में सुधार है। जरूरत पड़ी को दिल्ली भी जाएंगे हफिजुल अस्पताल से मिल कर बाहर आए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि वे बात करने की स्थिति में हैं। स्थिति सामान्य हो गई है। उनसे सीएम हेमंत सोरेन ने भी मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 24 घंटे अभी उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। जरूरत पड़ी को दिल्ली भी ले जाया जाएगा।
मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी:पारस अस्पताल में भर्ती, हेल्थ मिनिस्टर बोले- जरूरत पड़ी को दिल्ली शिफ्ट करेंगे
