भूसा लदे ट्रक से 1312 लीटर विदेशी शराब बरामद

Spread the love

हिस

Medium

HREG HBIH 317

RECOVERED-LIQUOR

भूसा लदे ट्रक से 1312 लीटर विदेशी शराब बरामद

भागलपुर, 12 दिसंबर । जिले के बायपास थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

सिटी एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक ट्रक संख्या जेएच 10 एस 6573 में भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर तस्कर झारखण्ड से भागलपुर आ रहे हैं। अलर्ट हुई बायपास थाना पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर इलाके में नाकेबंदी शुरू की। पुलिस की हलचल देखते ही ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसकी गहन तलाशी ली। ऊपर से लकड़ी का भूसा लदा था। लेकिन जैसे ही भूसा हटाया गया उसके नीचे शराब की बड़ी खेप छिपी हुई पाई गई।

कुल 146 कार्टन में अलग-अलग कंपनियों की 1312.920 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। कार्रवाई में पुअनि प्रभात कुमार के नेतृत्व में बायपास थाना की टीम शामिल थी। अब पुलिस तस्करों की पहचान और गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। सिटी एसपी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।