भाजपा विधायक के घर के बाहर टोटी लेकर प्रदर्शन:सपा कार्यकर्ताओं ने घेरा घर, पुलिस टांगकर ले गई; अखिलेश पर कमेंट किया था

भाजपा विधायक के घर के बाहर टोटी लेकर प्रदर्शन:सपा कार्यकर्ताओं ने घेरा घर, पुलिस टांगकर ले गई; अखिलेश पर कमेंट किया था
Share Now

लखनऊ में सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक केतकी सिंह का घर घेर लिया। हाथ में टोटियां लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगीं। महिलाओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी के विरोध में केतकी सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए। हंगामा बढ़ता देख महिला पुलिस मौके पर पहुंची। सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। 45 मिनट चले हंगामे के बाद पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को टांगकर बस में बैठाया। उन्हें ईको गार्डन धरना स्थल ले गई। बलिया के बांसडीह से विधायक केतकी सिंह ने मंगलवार को अखिलेश यादव पर कहा था कि पहले टोटियां वापस करें। फिर सरकार से सवाल करें। विधायक की बेटी बोली- मेरी मां बीच से फाड़ देगी
भाजपा विधायक केतकी सिंह की नाबालिग बेटी ने कहा- मेरी मां बलिया में हैं। इन लोगों को वहां जाना चाहिए, जहां की वो विधायक हैं। वहां जाकर आप लोग बोलें तो ठीक भी लगता। सपा के लोगों को लगता है कि एक 16 साल की लड़की को डरा करके राजनीति कर लेंगे। क्या इनकी पार्टी में इन्हें यही सिखाया गया है। ये बिल्कुल गलत है। मुझे आप लोगों से कोई डर नहीं लगता। अगर आप लोग मेरी तरफ उंगली भी उठाएंगे तो मेरी मां आप लोगों को बीच से फाड़ देगी। 3 तस्वीरें देखिए… खबर में आगे बढ़ने से पहले भास्कर पोल पर अपनी राय दीजिए सपा कार्यकर्ता बोलीं- विधायक को टोटी दान करने आए हैं
हाथ में टोटी लेकर पहुंचीं सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा सिंह ने कहा- केतकी सिंह लगातार अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रही हैं। रोज टोटी-टोटी बोलकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर रहीं। इसीलिए हम लोग उन्हें टोटी दान करने आए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का प्रयोग करके आगामी 2027 के चुनाव में हार की निराशा और हताशा उनके चेहरे पर दिख रही। अखिलेश यादव से भाजपा के लोग घबरा गए हैं, इसलिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। नेहा ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अगर केतकी सिंह से नहीं मिला सकते हैं, तो टोटी उन्हें पहुंचा दें। किसानों- युवाओं के मुद्दे पर मांगा जवाब
नेहा सिंह ने कहा कि किसान परेशान हैं। अपराध बढ़ा है। युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रहीं। सरकार नौकरियां नहीं दे पा रही है। बेरोजगार युवा परेशान है। आत्महत्या कर रहा है। इन समस्याओं से भाजपा सरकार क्यों नहीं निपट पा रही है? हम केतकी सिंह से यह सवाल करने आए हैं। अब पढ़िए, भाजपा विधायक केतकी सिंह ने क्या कहा था अखिलेश जी टोटियां लौटा दो, हिसाब मांगने में शर्म नहीं आती बलिया में बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा- अखिलेश यादव हर किसी से हिसाब मांगते रहते हैं, लेकिन अपनी टोटियों का कभी हिसाब नहीं दिया। टोटियां उठाकर जो ले गए हो साहब, वो यूपी की जनता को वापस करो। जनता खोज रही है। उसके बाद जिन-जिन चीजों का हिसाब आप मांग रहे हैं, दे दिया जाएगा। केतकी सिंह के अखिलेश यादव से 4 सवाल 1- कुंभ मेले में जो करोड़ों का गबन हुआ, उसका हिसाब दें
सपा को तो अवैध खनन का भी हिसाब देना है, जो आप कराते थे। कुंभ मेले में जो करोड़ों का गबन हुआ, उसका भी हिसाब कराना है। ऑस्ट्रेलिया के एक ‘आईआई’ के बारे में भी मैंने सुन रखा है। उसका भी हिसाब कराना है। सबसे बड़ी बात टोटियों का हिसाब कराना है। पहले ये सब हिसाब करा लीजिए, फिर ‘बस-ट्रक’ का सब हिसाब हम दे देंगे। 2- अरे दे दो साहब, दे दो… कब भिजवा रहे हो टोटियां
सपा कार्यकर्ताओं के “एक समाजवादी टोटी, विधायक जी को दे दी जाए वाले बयान पर भी केतकी सिंह ने हमला बोला। कहा- अरे दे दो साहब, दे दो… कब भिजवा रहे हो वो टोटियां? पूरे प्रदेश की जनता आपके आगे हाथ फैलाकर देख रही है कि ये ‘टोटी चोर’ कब टोटियां वापस करेंगे। किराए की ही भिजवा दो। तभी मैं कहूंगी कि इतनी शर्म तो इन समाजवादियों में है कि बेइज्जत होने के बाद टोटी लौटाने की बात अपने मुंह से कह सकें। ऐसे तो आपके गिरहबान में इतनी ताकत नहीं कि आप टोटी लौटा सको। अगर जरा-सा भी जमीर बचा है, तो टोटी भिजवा दो। उन्हें मैं जनता में बंटवाऊंगी। 3- 2014 से सपा का सफाया हो रहा है
अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 के पंचायत और विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया होगा? इस सवाल पर भाजपा केतकी सिंह ने कहा- 2014 से उनका सफाया हो रहा है। मुझे विश्वास नहीं था कि किसी पार्टी का इस तरह सफाया हो सकता है। आप जिस तरह जनता की भावनाओं से खेल रहे हैं और उसे जाति-पात में बांट रहे हैं, उसका नतीजा यही है। 4- सपा सरकार में सबसे ज्यादा पीडीए के लोग पीड़ित थे
समाजवादी पार्टी की सरकार में सबसे ज्यादा प्रताड़ित पीडीए के लोग थे। उनके घरों की टोटियां, टुल्लू-मोटर, गाय-भैंस तक खोल लेना, यह सब समाजवादी पार्टी के गुंडे किया करते थे। इसलिए सफाया तो होना ही है। इस बार आपका स्थायी सफाया होगा। अगर इधर-उधर की बकवास की, तो उसका भी स्थायी ‘इलाज’ होगा। 2022 में भाजपा के टिकट पर बनी थीं विधायक
बलिया की बांसडीह विधानसभा से साल-2022 में पहली बार भाजपा जीती थी। भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह ने सपा प्रत्याशी रामगोविंद चौधरी को 21,855 मतों से हराया था। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में रामगोविंद चौधरी ने केतकी सिंह को डेढ़ हजार वोटों से हरा दिया था। इससे पहले 2012 के विधानसभा चुनाव में रामगोविंद चौधरी को 52,085 वोट मिले थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह को 29,208 वोटों से हराया था। ————- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए सपाई:ABVP के समर्थन में राजभवन घेरा, कहा- छात्रों को न्याय दिलाने दिल्ली तक जाएंगे लखनऊ में समाजवादी छात्र सभा ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। सपाइयों ने राजभवन का घेराव किया। पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए। प्रदेश सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पूरी खबर पढ़ें


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *