भागलपुर में जहर खाकर 2 बच्चों की मां ने खुदकुशी कर ली। पड़ोस में रहने वाले युवक से अफेयर चल रहा था। वारदात के समय पति घर में नहीं था। एक फंक्शन में शामिल होने के लिए ससुराल गया था। फिलहाल खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना शाहकुंड थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव की है। मृतक की पहचान नीतू देवी(31) के तौर पर हुई है। पति संजय राम ने बताया कि मैं ससुराल गया था। लौटने पर देखा कि उसने जहर खा लिया है। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पड़ोसी मनदीप कुमार से उसका अफेयर चल रहा था। इसको लेकर हमने कभी विवाद नहीं किया। साथ जाने से मना कर दिया था संजय कुमार ने आगे कहा कि 17 अगस्त को ही फंक्शन में शामिल होने गया था। पत्नी से भी जाने के लिए कहा था, लेकिन वो नहीं गई। ससुर ने भी कहा था जाने के लिए फिर भी नहीं गई। घर वालों ने फोन करके बताया कि पत्नी ने जान दे दी है। जिसके बाद मैं मौके पर पहुंचा। कभी मैंने उससे कोई विवाद नहीं किया। जांच में जुटी पुलिस इस संबंध में शाहकुंड थाना प्रभारी जगन्नाथ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मायागंज भेजा गया है। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।
भागलपुर में 2 बच्चों की मां ने की खुदकुशी:जहर खाकर दी जान, पति बोला- पड़ोसी से अफेयर चल रहा था, फिर भी कभी विवाद नहीं किया
