प्रयागराज में 15 दिन से बाढ़ के हालात हैं। 8 दिन से गंगा-यमुना डेंजर पॉइंट से ऊपर बह रही हैं। 65 हजार परिवार अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगह जा चुके हैं। 10 हजार लोग बाढ़ राहत शिविर में शिफ्ट हुए हैं। शिविर में जो भी आ रहे हैं, वो अपनी परेशानियों के साथ पहुंच रहे हैं। ऐसे में बुधवार का दिन यहां कुछ खास रहा। यहां SDRF (लखनऊ) के अफसर पहुंचे। सामने आया कि शिविर में रह रही शालू का बर्थडे है। वह 3 दिन से परिवार के साथ वहां थीं। अधिकारियों ने केक और गिफ्ट मंगवाएं। शिविर में मौजूद सभी लोगों के साथ अधिकारियों ने शालू का जन्मदिन मनाया। शालू ने केक काटा और अधिकारियों ने गाया- बार..बार दिन ये आए। बार..बार दिल ये गाए। ये वो लम्हे थे, जिन्होंने बाढ़ राहत शिविर का माहौल पूरी तरह से बदल दिया। इसके बाद शालू ने कहा- यह मेरा अब तक का सबसे स्पेशल बर्थडे रहा। उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि सैकड़ों लोगों के बीच बाढ़ राहत शिविर में मेरा बर्थडे मनाया जाएगा। बर्थडे पार्टी में स्पेशल गेस्ट के रूप में शालू की मां संतोषी देवी और उनके पिता शिव मूरत शामिल हुए। शालू का घर म्योराबाद में अमोहा हॉस्पिटल के पास है। बाढ़ की वजह से गली और घर में पानी भर गया। बाढ़ पीड़ितों के साथ सेंट जोसेफ गर्ल्स कॉलेज में शालू रुकी थी। शालू ने इसी स्कूल से पढ़ाई की है और वह स्कूल की टॉपर भी रही हैं। 2 घंटे बाद अफसर ने सरप्राइज बर्थडे पार्टी कर दी शालू ने कहा- ‘बाढ़ से मेरे घर में भी पानी भर गया, इसीलिए मैं भी यहां रुक गई। लखनऊ से सर आए हुए थे। मैंने उनसे कहा कि आज मेरा जन्मदिन है। उन्होंने बहुत अच्छा सरप्राइज दिया। बहुत अच्छा बर्थडे मनाया। ये मेरी लाइफ का सबसे अच्छा बर्थडे था। मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं।’ निरीक्षण के लिए SDRF के कमांडेंट डॉ. सतीश कुमार पहुंचे थे। लोगों से हाल-चाल जान रहे थे। इसी बीच शालू व उनके मां-बाप से मुलाकात हुई। इस पर शालू ने बताया कि उसका आज बर्थडे है, लेकिन अफसोस है कि वह बर्थडे नहीं मना पाई। 2 घंटे बाद अफसर ने सरप्राइज बर्थडे पार्टी कर दी। अफसरों ने केक मंगाया और दिए उपहार शालू की भावनाओं को समझते हुए कमांडेट डॉ. सतीश कुमार और एसडीएम गणेश कुमार कनौजिया ने केक मंगवाया। राहत शिविर में ठहरे सभी लोगों को स्कूल के ग्राउंड में बुलाया गया। सैकड़ों लोग के बीच में शालू ने केक काटा और सभी को केक खिलाया। अफसरों ने गिफ्ट भी दिए।
बाढ़ शिविर में स्पेशल बर्ड डे मना…टॉपर ने केक काटा:SDRF के अफसर ने गाया- बार..बार दिन ये आए; 7 दिन से फंसे लोगों के चेहरे खिले
