बांका में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहा था, शव पानी भरे गड्ढे में मिला; 2 घायल

बांका में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहा था, शव पानी भरे गड्ढे में मिला; 2 घायल
Share Now

बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। केंदुआर पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात पिकअप गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे दीपक कुमार की मौत हो गई। उसके साथ सवार प्रिंस यादव और एक अन्य दोस्त घायल हो गए। टक्कर के बाद गाड़ी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। प्रिंस यादव को लोगों ने सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। उसकी स्थिति अभी गंभीर है। काफी खोजबीन के बाद दीपक का शव सड़क किनारे स्थित पानी भरे गड्ढे में मिला। दुकान बंद करने के बाद लौट रहा था घर मृतक दीपक कुमार डोमो गांव का रहने वाला था। वह केंदुआर में दुकान चलाता था। परिजनों ने बताया कि दुकान बंद करने के बाद वह प्रिंस यादव के साथ घर लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने रविवार सुबह शव को कब्जे में लिया। पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजन और ग्रामीण फरार गाड़ी और ड्राइवर की पहचान कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *