बांका में किशोरियों को स्वास्थ्य जागरुकता का पाठ:एनीमिया-कैंसर की रोकथाम और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई

बांका में किशोरियों को स्वास्थ्य जागरुकता का पाठ:एनीमिया-कैंसर की रोकथाम और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई
Share Now

बांका के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डाड़ा में गुरुवार को विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास निगम और संकल्प जिला हब की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किशोरियों को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि युवतियों में कैंसर के प्रमुख कारणों में खराब जीवनशैली, अस्वस्थ आहार और शारीरिक निष्क्रियता शामिल हैं। HPV संक्रमण और आनुवंशिक कारण भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। CM कन्या उत्थान योजना पर की चर्चा जिला हब के विशेषज्ञ मो. महबूब आलम और शेखर कुमार दास ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में जानकारी दी। साथ ही अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना और मातृत्व वंदना योजना की जानकारी भी साझा की। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मिलने वाली सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। शिक्षिकाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से जोड़ा कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षिकाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से जोड़ा गया। उन्हें कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई। इंदु भूषण मंडल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने सक्रिय योगदान दिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *