बलिया में दूल्हा नाव से बारात लेकर पहुंचा:24 जिलों में बाढ़, 360 घर ढहे; अब तक 9% ज्यादा बारिश, 43 शहरों में अलर्ट

बलिया में दूल्हा नाव से बारात लेकर पहुंचा:24 जिलों में बाढ़, 360 घर ढहे; अब तक 9% ज्यादा बारिश, 43 शहरों में अलर्ट
Share Now

यूपी में इस सीजन मानसून मेहरबान है। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। प्रयागराज, वाराणसी समेत 24 जिलों के 1,245 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बारिश के चलते अब तक 360 मकान ढह चुके हैं। बलिया में दूल्हा बिहार से नाव पर बारात लेकर पहुंचा। शादी की तारीख पहले से तय थी। बाढ़ आने के बावजूद उसने शादी टाली नहीं और नाव से दुल्हन लेने पहुंच गया। वाराणसी में गंगा का जलस्तर अब हर घंटे 2 सेमी घटने लगा है। गंगा डेंजर लेवल से 72 सेमी ऊपर बह रही है। जलस्तर 71.98 मीटर रिकॉर्ड किया गया है, जबकि डेंजर लेवल का मानक 71.26 मीटर है। प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां खतरे के निशान से करीब 1 मीटर ऊपर बह रही हैं। यहां कई इलाकों में 3 फीट तक पानी भर गया है। फर्रुखाबाद के पंखियन गांव में एक मकान 10 सेकंड में गंगा नदी में समा गया। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी उफान पर है। करसौर गांव में कटान शुरू हो गया है। नदी में घर बह न जाएं, इसलिए लोग खुद ही उन्हें तोड़ रहे हैं। मौसम विभाग ने आज 43 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 17 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा- पश्चिमी विक्षोभ की पछुआ हवा से हो रही प्रतिक्रिया के चलते बने हालातों के प्रभाव से प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश जारी है। आगामी 24 घंटे तक बिना किसी विशेष परिवर्तन के ऐसा ही मौसम बना रहेगा। UP में अब तक 9% ज्यादा बारिश हुई बुधवार शाम तक की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में 60 जिलों में औसतन 13.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह 7.8 मिमी सामान्य बारिश से 71% अधिक है। वहीं, 1 जून से 6 अगस्त तक की बात करें तो यूपी में 437.5 मिमी बारिश हुई। ये मौसम विभाग के अनुमान 401.9 मिमी से 9% अधिक है।
11 मंत्रियों की टीम कर रही है निगरानी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है। पूर्वांचल से लेकर बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के जिलों में कई गावों में पानी भरा है। यदि कहा जाए कि बाढ़ से तबाही मची है तो गलत नहीं होगा। लगभग सूखा रहने वाले बुंदेलखंड के जिलों में भी इस बार बाढ़ है। सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत बचाव के लिए निर्देशित किया है। साथ ही 11 मंत्रियों की टीम भी बाढ़ निगरानी के लिए डटी हुई है। UP में बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *