सीवान के बड़हरिया में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। राम जानकी मंदिर मठ परिसर में आयोजित इस सम्मेलन में जदयू, भाजपा, लोजपा और हम पार्टी के नेताओं ने हिस्सा लिया। बिहार सरकार की परिवहन और संचार मंत्री शीला मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार ने विकास को हर घर तक पहुंचाया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार ने नीतीश कुमार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में प्रगति हुई है। पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह और सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने सस्ती बिजली, रोजगार योजनाओं, वृद्धा पेंशन और महिला कल्याण योजनाओं का उल्लेख किया। कार्यक्रम में सांसद विजय लक्ष्मी कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी और लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर काम करने का आह्वान किया। लोजपा जिलाध्यक्ष महादेव पासवान ने मंच का संचालन किया।
बड़हरिया में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन:सरकार की यजनाओं पर चर्चा, फिरसे सरकार बनाने की अपील
