बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। एक आरोपी ने बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़िता की पहचान शांति देवी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय महेंद्र सहनी की पत्नी हैं। घटना की शिकायत में शांति देवी ने बताया कि 8 सितंबर को चंद्र देव साह के बेटे नंदन कुमार साह और दो अन्य ने उनके पोते वरुण सहनी के बेटे आदर्श कुमार के साथ मारपीट की। जब उन्होंने इसकी शिकायत की, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में आरोपियों ने न केवल धारदार हथियार से वार किया, बल्कि उनकी कान की बाली भी छीन ली। घायल शांति देवी का इलाज पीएचसी नावकोठी में कराया गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार रंजन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नंदन कुमार साह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
बच्चों के झगड़े में बुजुर्ग महिला पर हमला:नावकोठी में आरोपी ने धारदार हथियार से किया वार, आरोपी गिरफ्तार
