फरीदाबाद में गुरूग्राम रोड पर हादसे का लाइव VIDEO:इनोवा कार ने बाइक को उड़ाया, एक की मौत; दूसरा घायल

Spread the love

फरीदबाद जिले में गुरूग्राम रोड पर ग्वाल पहाड़ी नियर wineshop CNG Pump के पास एक तेज स्पीड कार ने रेड लाइट पर खडी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर का एक वीडियो भी सामने आया है। तेज स्पीड में टक्कर होने के कारण बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक पर सवार शाकिर (50) की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को भी चोट आई है। ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक कि इनेवो कार ड्राइवर ही दोनों को डीएलएफ फेस 1 के एक अस्पताल में लेकर गया था, लेकिन बाद में उनको बीके अस्पताल के लिए भेज दिया गया, जहां पर शाकिर की मौत हो गई। ग्ररूग्राम से वापस लौट रहा था ग्वाल पहाड़ी पुलिस को दी शिकायत में मृतक के परिजन राशिद ने बताया कि वह चार भाई है। मूलरूप से वह बिजनौर यूपी के रहने वाले है और पिछले काफी सालो से फरीदाबाद की डबुआ कालोनी में किराए के मकान में रह रहे है। 23 फरवरी की शाम को वह अपने बड़े भाई शाकिर के साथ बाइक पर गुरूग्राम से फरीदाबाद घर लौट रहा था। ग्वाल पहाड़ी चौकी के पास रेड लाइट वह बाइक को रोककर खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज स्पीड़ में आ रही एक इनोवा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दो गाड़ियों के बीच में फंसी बाइक टक्कर इतनी भयंकर थी कि वह और उसका भाई दोनों को चोट आई। टक्कर के चलते वह आगे खड़ी गाड़ी और पीछे वाली गाड़ी के बीच में फंस गए। उन्होंने बताया कि इसमें उनके भाई शाकिर को ज्यादा चोट आई थी। जिसके बाद वो अपने भाई को इलाज के लिए फरीदाबाद के बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान शाकिर की मौत हो गई। पेंटर का काम करते है दोनों भाई राशिद ने बताया कि वह और उसका भाई शाकिर हाउस पेंटर का काम करते है। हादसे के दिन वह काम खत्म करके घर लौट रहे थे। वह बाइक चला रहा था, जबकि शाकिल पीछे बैठा हुआ था। परिजनों ने बताया कि मृतक शाकिर के परिवार में उसकी दो पत्नी वह तीन बच्चे है। पुलिस बोलीं- ड्राइवर की तलाश जारी ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी राकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी कार ड्राइवर की तलाश कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।