फतेहाबाद की 5वीं महिला SP होगी निकिता खट्‌टर:गणित विषय में MSC पास, नोएडा की रहने वाली; 2018 बैच की IPS

Spread the love

फतेहाबाद जिले के एसपी सिद्धांत जैन का हिसार तबादला हो गया है। अब उनकी जगह आईपीएस निकिता खट्‌टर फतेहाबाद के एसपी का कार्यभार संभालेगी। निकिता खट्‌टर मूलरूप से नोएडा की रहने वाली है। उन्होंने गणित विषय में एमएससी की हुई है। करीब 34 वर्षीय निकिता खट्‌टर फतेहाबाद में एसपी का पद संभालने वाली 5वीं महिला होगी। इससे पहले आईपीएस कला रामचंद्रन, पारुल कुश जैन, संगीता कालिया और आस्था मोदी बतौर महिला एसपी फतेहाबाद में कार्यभार संभाल चुकी हैं। आस्था मोदी के नाम फतेहाबाद की सबसे लंबे समय तक एसपी रहने का रिकॉर्ड भी है, वह दो साल 8 महीने 22 दिन तक एसपी रही थी। एसीबी और डबवाली में रह चुकी एसपी साल 2018 बैच की आईपीएस निकिता खट्‌टर इससे पहले डबवाली पुलिस जिला, गुरुग्राम रेंज में एंटी करप्शन ब्यूरो में बतौर एसपी कामकाज कर चुकी हैं। वहीं, पंचकूला में डीसीपी ट्रैफिक, एएसपी सोनीपत व एएसपी गोहाना के पद पर रही हैं। उन्होंने हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में भी सेवाएं दी है। कार्यभार संभालने की संभावना आज निकिता खट्‌टर के फतेहाबाद में आज (शुक्रवार) को कार्यभार संभालने की संभावना है। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। डीएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।