प्रेमी से कराई पति की हत्या, लाश से लिपटकर रोई:सुल्तानपुर में पत्नी ने बताई लोकेशन, गांव के ही युवक से था अफेयर

प्रेमी से कराई पति की हत्या, लाश से लिपटकर रोई:सुल्तानपुर में पत्नी ने बताई लोकेशन, गांव के ही युवक से था अफेयर
Share Now

सुल्तानपुर में महिला ने प्रेमी से अपने पति की हत्या करवा दी। युवक का शव गुरुवार सुबह बाग में पड़ा मिला। पत्नी लाश से लिपटकर चीखती-चिल्लाती रही। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाई। शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने मृतक की पत्नी का नाम बता दिया। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची। घर से अर्थी उठने के दौरान ही आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया। गांव वालों को भरोसा ही नहीं हुआ कि यही वह महिला है जो कुछ घंटे पहले पति की लाश के सामने बैठकर रो रही थी। आरोपी के मुताबिक, प्रेमिका ने ही पति के घर से निकलने पर उसकी लोकेशन बताई थी। मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए घर से 300 मीटर दूर बाग में मिली लाश
जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर किंदीपुर गांव के रहने वाले गंगादीन के 38 साल के बेटे महेश का गुरुवार को बाग में शव मिला। उसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। गांव वालों ने शव देखते ही इसकी जानकारी महेश के परिवार वालों को दी। मौके पर पहुंची पत्नी पूजा, मां कौशिल्या लाश देखकर बेसुध हो गईं। सूचना पर एएसपी, सीओ लंभुआ व चांदा कोतवाली समेत 4 थानों की टीमें पहुंची। शुरुआती जांच में पत्नी के अवैध संबंध की बात सामने आई। पुलिस ने पूजा की कॉल डिटेल निकलवाई तो एक युवक का नंबर संदिग्ध लगा। आरोपी महेश से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूजा का नाम लिया। महेश की हत्या की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस किंदीपुर गांव पहुंची और शव यात्रा के बीच से आरोपी पत्नी पूजा को हिरासत में ले लिया। महेश के तीन बच्चे हैं। प्रिया (16), सुंदरी (8) और समर (4)। महेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। वो लुधियाना में मजदूरी करता था। 2025 की शुरुआत में वो घर आया तो वापस नहीं लौटा। यहीं पर प्राइवेट नौकरी करने लगा। पुलिस को गुमराह करती रही पत्नी
गिरफ्तारी से पहले आरोपी पूजा पुलिस को लगातार गुमराह करती रही। उसने बताया था- बुधवार शाम करीब 6:30 बजे पति महेश घर से निकले थे। उन्होंने कहा था कि मुर्गा लेने जा रहे हैं। इस पर मैंने मछली लाने की बात कही थी। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। पूजा के मुताबिक घर में पैसे न होने से मोबाइल रिचार्ज भी नहीं कराया था। रात में काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह बड़ी बेटी और भाभी ने बाग में जाकर शव देखा। गांव के ही युवक से था पत्नी का अफेयर
पुलिस की जांच में सामने आया कि पूजा का गांव के ही डंगर यादव से अफेयर था। इसकी जानकारी पति महेश को हो गई थी। बुधवार शाम जब पति घर से बाजार के लिए गया तो कुछ समय बाद पूजा प्रेमी की दुकान पर गई। रात करीब 8:30 बजे जब महेश, डंगर की दुकान के पास पहुंचा तो उसने पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। किसी को यह बात पता न चले इसलिए दोनों ने महेश की हत्या करने का प्लान बनाया। पूजा ने प्रेमी से कहा- पति को ठिकाने लगाना है। इसके बाद वह घर आ गई। फोन करके पति की लोकेशन डंगर को बताई। इसके बाद डंगर, महेश के पीछे लग गया। रात में सुनसान जगह देखकर उसने महेश की हत्या कर दी। शव को बाग के पास फेंक दिया। फोन पर लगातार अपडेट लेता रहा आरोपी
गांव वालों के मुताबिक सुबह से लेकर करीब 11 बजे तक डंगर घटनास्थल पर मौजूद रहा। वो बार-बार अपनी दुकान खोलता और बंद करता रहा। लोगों से फोन पर घटना को लेकर बार-बार जानकारी ले रहा था। इसकी भनक सिविल ड्रेस में क्राइम ब्रांच को हो गई। सर्विलांस से पकड़ में आया हत्यारा प्रेमी
क्राइम ब्रांच ने पहले एक संदिग्ध को उठाया। फिर डंगर की गतिविधि पर नजर बनाए रखी। उसका नंबर सर्विलांस पर डाला। अंत में जब उसे हिरासत में लेकर थाने पर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया- परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की चार टीमें लगाई गईं थीं। आरोपी युवक और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महेश के घर से निकलते ही पत्नी ने अपने प्रेमी को सूचना दी थी। इसी के बाद प्रेमी ने हत्या को अंजाम दिया। ————————————- ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में मंत्री ओपी राजभर के आवास पर बवाल-पथराव:गुंडा कहने पर भड़के ABVP कार्यकर्ता; पुलिसकर्मियों की नेम प्लेट नोची मंत्री ओपी राजभर के खिलाफ बुधवार रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। कार्यकर्ता एकजुट होकर रात करीब 9 बजे लखनऊ में मंत्री के आवास पहुंचे।नारेबाजी करते हुए मंत्री का आवास घेर लिया। वहीं पर ओपी राजभर का पुतला फूंका। पूरी खबर पढ़ें…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *