पलामू में शुक्रवार की रात एक प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी गई। इसका खुलासा तब हुआ, जब रविवार की देर रात पानी भरे कुएं से युवक-युवती की लाश बरामद की गई। घटना तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया गांव की है। पुलिस ने इस मामले में लड़की की मां समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों में भंडरा के वीरेंद्र सिंह के पुत्र सुभाष कुमार उर्फ कारू मेहता (22) और टरिया गांव के उपेंद्र सिंह की पुत्री विभा कुमारी (22) शामिल हैं। कारू मेहता ट्रैकर चालक था। कारू शुक्रवार से लापता था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
दोनों के शरीर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए थे दरअसल, यह कुआं विभा के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। दोनों के शरीर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए थे। प्रेमी जोड़े की लाश मिलने के बाद पुलिस लड़की के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इसके बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। हत्या में दो चाचा भी शामिल पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के अनुसार, प्रेमी युगल की हत्या ऑनर किलिंग है। इस मामले में सोमवार को लड़की के पिता उपेन्द्र महतो, चाचा जनेश्वर महतो, विमलेश महतो उर्फ राजेश महतो, राकेश महतो और मां कलावती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों ने युवक-युवती को समझाया था युवती के पिता उपेन्द्र महतो और मां कलावती देवी ने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि उनकी बेटी विभा कुमारी का सुभाष कुमार के साथ प्रेम संबंध था। लगभग डेढ़ माह पूर्व परिजनों द्वारा दोनों को समझाया गया था, लेकिन उनका संबंध जारी रहा। लाठी और लोहे का रॉड बरामद एसपी के अनुसार, शुक्रवार की रात योजनाबद्ध तरीके से बेटी को बहला कर प्रेमी सुभाष को बुलवाया गया और फिर पिता, मां और चाचा ने मिलकर दोनों की हत्या कर शव को छुपाने के उद्देश्य से दीपन महतो के कुएं में फेंक दिया था। हत्या में प्रयुक्त लाठी और लोहे का रॉड बरामद कर लिया गया है।
पलामू में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या, महिला समेत पांच गिरफ्तार:लड़की के परिजनों ने मर्डर कर शव कुएं में फेंका था, अफेयर से परिवार था नाराज
