पलामू में गैंगस्टर डब्ल्यू सिंह ने किया सरेंडर:पलामू पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण, 37 मामलों का था आरोपी

पलामू में गैंगस्टर डब्ल्यू सिंह ने किया सरेंडर:पलामू पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण, 37 मामलों का था आरोपी
Share Now

झारखंड का कुख्यात अपराधी गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह ने पलामू पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। रात 10:30 बजे उसने मेदिनीनगर टाउन थाने में एसपी रीष्मा रमेशन के सामने हथियार डाले। डब्ल्यू सिंह पर 40 हजार रुपए का इनाम घोषित था और झारखंड पुलिस ने उस पर 5 लाख रुपए का इनाम प्रस्तावित किया था। पलामू कोर्ट ने 2016 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद वह फरार हो गया था। 37 अलग-अलग मामले का आरोपी लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के फुलांग निवासी डब्ल्यू सिंह 2004-05 से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। उसका नेटवर्क पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची और जमशेदपुर तक फैला हुआ था। उस पर हत्या, रंगदारी, अपहरण सहित 37 गंभीर मामले दर्ज हैं। लातेहार में लादू बाबू और कुणाल सिंह जैसे चर्चित हत्याकांड को भी उसने अंजाम दिलाया था। आत्मसमर्पण के बाद डब्ल्यू सिंह ने कहा कि वह अब सामान्य जीवन जीना चाहता है और झारखंड सरकार व पुलिस की नीतियों से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है।एसपी रीष्मा रमेशन ने इसे पुलिस की बड़ी सफलता बताया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *