पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के दो अलग मामलों का पुलिस ने खुलासा किया है। पहला मामला गांजा कारोबार और दूसरा मामला मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट से सामान चोरी से जुड़ा है। दोनों मामलों को मिलकर 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पहले मामले में PIT कॉलोनी स्थिति ओमप्रकाश चौधरी के मकान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों किराए पर रूम लेकर पटना के अलग अलग इलाकों में गांजा का कारोबार कर रहे थे। छापेमारी में उनके पास से 1.730 kg गांजा, 55 पीस गोगो, तीन मोबाइल, दो बाइक, 13500 रुपए बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों का नाम अमरनाथ कुमार (25) और भृगुनाथ राय उर्फ अनिल यादव (35) है। गुमटी में सप्लाई करते थे सिटी SP पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि इनके नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है। एक अभियुक्त अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। इन दोनों अपराधियों ने बताया है कि दियारा इलाके से उनका कनेक्शन है। गुमटी वगैरह में भी गांजे की सप्लाई करते थे। अलग अलग पुड़िया तैयार कराए थे, जिसकी कीमत 200 रुपए से 700 रुपए तक थी। भृगुनाथ राय का आपराधिक इतिहास भी मिला है। कंकड़बाग थाने में भी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट से सामान की चोरी मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट से टोटो के जरिए सरिया की चोरी करते रंगे हाथ चार चोरों को पकड़ा गया है। इनका नाम छोटू यादव (20 वर्ष), विक्की कुमार(20 वर्ष), सोनू कुमार(20 वर्ष), अमन कुमार (22 वर्ष) है। अहले सुबह राजीव नगर से चोरी किए गए ई रिक्शा लेकर मलाही पकड़ी के पास कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे थे। इसी बीच दबोच लिए गए। इनके पास से 5 किलो सरिया और चोरी किया गया ई रिक्शा मिला है।
पटना में पकड़े गए 2 गांजा तस्कर:दियारा से करते थे सप्लाई, 1.5kg से अधिक माल जब्त; 200 से 800 में बेचते थे एक पुड़िया
