पटना जंक्शन पर रेल कर्मियों का प्रदर्शन:8वें वेतन आयोग की मांग, ठेकेदारी प्रथा का विरोध; कहा-32 लाख कर्मचारियों का भविष्य इसे जुड़ा है

पटना जंक्शन पर रेल कर्मियों का प्रदर्शन:8वें वेतन आयोग की मांग, ठेकेदारी प्रथा का विरोध; कहा-32 लाख कर्मचारियों का भविष्य इसे जुड़ा है
Share Now

पटना जंक्शन पर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ECRKU पटना शाखा की ओर से आज पटना जंक्शन पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान पहले प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर कर्मचारियों की ओर से विरोध मार्च किया गया। फिर मुख्य टिकट निरीक्षक कार्यालय को भी घेर लिया। हालांकि अनुरोध के बाद कार्यालय के पास गेट से हटकर विरोध में नारे लगाते रहे। रेलवे में ठेकेदारी प्रथा का विरोध एसएनपी श्रीवास्तव ने कहा कि जनवरी में पे कमीशन की घोषणा की गई थी, उसे पूरा किया जाए। आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाए। 1 जनवरी 2026 से केंद्रीय कर्मचारियों का बेनिफिट मिलने वाला है, वो लागू हो जाए। इससे 32 लाख रेल कर्मचारियों का भविष्य जुड़ा है। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों की परेशानी पर कहा कि आज रेलवे के कर्मियों को 72-72 घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही है। ठेका प्रथा हावी है। इसे बंद किया जाए। जल्द से जल्द रिक्त पदों पर सरकार बहाली करे, ताकि दबाव कम हो सके। कर्मचारियों को श्रद्धांजलि एसएनपी श्रीवास्तव ने रेलवे के कर्मचारियों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने कहा कि हमलोग अपने पूर्वजों को भी याद कर रहे हैं। आज ही के दिन 19 सितंबर 1968 को हमारे कर्मचारियों पर गोलियां चलाई गई थी। उन्हें मारा गया। वो शहीद हुए। इस देशव्यापी हड़ताल में ऑल इंडिया कर्मचारियों की भागीदारी थी। मजदूरों के हक के लिए अपनी कुर्बानी दी थी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *