पंजाब में मानसून का आज आखिरी दिन:बारिश की संभावना नहीं, भाखड़ा बांध से छोड़ा गया 40 हजार क्यूसेक पानी

पंजाब में मानसून का आज आखिरी दिन:बारिश की संभावना नहीं, भाखड़ा बांध से छोड़ा गया 40 हजार क्यूसेक पानी
Share Now

पंजाब में आज यानी 20 सितंबर को मानसून का आखिरी दिन है। राज्य में सुबह सुबह कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना थी। दोपहर के वक्त जारी मौसम विभाग की जानकारी में आज अब से किसी भी जगह पर बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पंजाब में अब सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रिकॉर्ड हुआ। वहीं, सबसे कम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी पठानकोट में 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कल एक-एक फुट खोले गए थे फ्लड गेट भाखड़ा बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कल यानी शुक्रवार को बांध का जलस्तर 1677.68 फुट दर्ज किया गया था, जो खतरे के निशान 1680 फुट से करीब 2.32 फुट कम था। एहतियातन बांध के चारों फ्लड गेट एक-एक फुट तक खोले गए थे। फिलहाल बांध में पानी की आमद 56 हजार 334 क्यूसेक है, जबकि टरबाइनों और फ्लड गेटों के जरिए 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। नंगल डैम से नहरों और सतलुज नदी में पानी की निकासी की जा रही है, जिसमें नंगल हाइडल नहर और आनंदपुर हाइडल नहर में 9-9 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं सतलुज नदी में 27 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। सतलुज का जलस्तर फिर से बढ़ा, कई इलाकों में खतरा बारिश के चलते सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मंडाला छन्ना इलाके में बने धुसी बांध पर खतरा और गहरा गया है। पानी के तेज बहाव से बांध पर बनाई गई रोकें टूट चुकी हैं, जिसके चलते बांध के पास बने चार मकान गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 20 सितंबर तक पंजाब से मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा। जाते-जाते यह राज्य के बीच के इलाकों से गुजरेगा, जिसके चलते आज और कल कुछ जिलों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट रहने को कहा है। पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम का अनुमान अमृतसर: अधिकतम तापमान 34.6 सेल्सियस तक रहा, बारिश की संभावना नहीं है। अभी तक 651.9 MM बारिश दर्ज की गई है। जालंधर: बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 33.3 सेल्सियस तक रहा। जिले में 902.7 MM बारिश अभी तक दर्ज की गई है। लुधियाना: बारिश की नहीं संभावना है। अधिकतम तापमान 33.2 सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, 798.2 MM बारिश अभी तक हो चुकी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *