पंजाब में बाढ़, 30 अगस्त तक स्कूल बंद:जम्मू में फंसे 3 हजार टूरिस्ट निकाले गए; दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के करीब

पंजाब में बाढ़, 30 अगस्त तक स्कूल बंद:जम्मू में फंसे 3 हजार टूरिस्ट निकाले गए; दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के करीब
Share Now

पंजाब पिछले तीन दिनों से बाढ़ की चपेट में है। राज्य में 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का सबसे प्रभावित हैं। इन 7 जिलों के 350 से अधिक गांवों में 5-7 फीट तक पानी भरा हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को सेना के हेलिकॉप्टर से बचाया जा रहा है। चिनूक हेलिकॉप्टर, जमीन और पानी पर चलने वाले एम्फीबियन वाहनों से लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है। गुरुवार को सेना ने 6 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। जम्मू में बारिश और बादल फटने से भारी तबाही के बीच फंसे करीब 3 हजार टूरिस्ट्स को निकाला गया है। गुरुवार को रेलवे ने उनके लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं। एक ट्रेन लगभग 1,500 यात्रियों को लेकर जम्मू से बनारस और दूसरी ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसमें 1,500 से ज्यादा यात्री सवार हुए। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। गुरुवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.45 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया था। देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें.. देशभर के मौसम के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *