पंजाब में बाढ़, 3 सितंबर तक स्कूल बंद:मानसा में बुजुर्ग पर दीवार गिरी, मौत, गुरदासपुर में बांध टूटा; CM ने केंद्र से ₹60 हजार करोड़ मांगे

पंजाब में बाढ़, 3 सितंबर तक स्कूल बंद:मानसा में बुजुर्ग पर दीवार गिरी, मौत, गुरदासपुर में बांध टूटा; CM ने केंद्र से ₹60 हजार करोड़ मांगे
Share Now

पंजाब के 9 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला शामिल है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बाढ़ से अभी तक कुल 1312 गांव प्रभावित हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्यों में सरकार, एनडीआरएफ की 11 टीमें और चार जिलों, पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में सेना के जवाब जुटे हुए थे। बाढ़ के हालातों को देखते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 3 सितंबर तक राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। उधर, रविवार को रावी नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरदासपुर के घोनेवाले में धुस्सी बांध टूट गया था। इसके चलते पानी करीब 15 किलोमीटर दूर अजनाला शहर तक पहुंच गया था। इस बाढ़ की वजह से 80 गांव पानी में डूब गए। फाजिल्का के अबोहर में बरसात के कारण चंडीगढ़ मोहल्ले में एक कच्चे मकान की छत गिरने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य महिलाएं घटना में जख्मी हैं। मृतका की पहचान शारदा देवी पत्नी राम किशन के रूप में हुई है। मानसा के जवाहरके गांव में बारिश के कारण ईंट भट्ठे के गोदाम की दीवार गिर गई थी। इसके नीचे दबकर साइकिल सवार 58 वर्षीय किसान जगजीवन सिंह की मौत हो गई। संगरूर के गांव संगतपुरा में घर की छत गिर गई, जिसमें कर्मजीत कौर (60 वर्ष) की मौत हो गई। उनकी बेटी मंदीप कौर और दामाद सुखपाल सिंह घायल हुए थे। मौजूदा हालात को देखते हुए CM भगवंत मान ने PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से रुका हुआ 60,000 करोड़ रुपए का फंड तुरंत जारी करने की मांग की थी। मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कई इलाकों में सुबह से शाम तक बारिश होती रही। इस कारण सुल्तानपुर लोधी में काली बेई भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। मौसम के बड़े अपडेट पढ़ें… रेलवे ने 3 स्पेशल ट्रेनें चलाईं: रेलवे जम्मू से आज यानी रविवार को 3 स्पेशल ट्रेन चलाई गईं थी। इनमें जम्मूतवी से कोलकाता (03152), दूसरी जम्मूतवी से चेन्नई सेंट्रल (04676) और तीसरी जम्मूतवी से नई दिल्ली(04674) शामिल थीं। यह तीनों ट्रेन पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना होते हुए अपने-अपने रूट से निकलीं। पंजाब में 3 सितंबर तक स्कूल बंद: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने राज्य में 3 सितंबर तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया। मंत्री बैंस ने कहा- मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। ब्यास का जलस्तर बढ़ा: ब्यास का जल स्तर बढ़ गया है। जिससे कपूरथला, होशियारपुर और उससे सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। कपूरथला डीसी ने इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की थी। 1988 के बाद की सबसे बड़ी बाढ़: सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1988 की बाढ़ में पंजाब में करीब 11 लाख 20 हजार क्यूसेक पानी आया था। इस बार अब तक 14 लाख 11 हजार क्यूसेक पानी आ चुका है। इसी वजह से इसे प्रदेश के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बाढ़ माना जा रहा है। बाढ़ से जुड़े PHOTOS… मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *