नवादा के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल ने रचा इतिहास:5000 छात्रों ने एक साथ किया रामचरितमानस का संगीतमय पाठ, रामायण के लक्ष्मण भी रहे मौजूद

नवादा के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल ने रचा इतिहास:5000 छात्रों ने एक साथ किया रामचरितमानस का संगीतमय पाठ, रामायण के लक्ष्मण भी रहे मौजूद
Share Now

नवादा के मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंतीनगर में एक बार फिर इतिहास रचा गया है। रविवार को गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पखवाड़ा समारोह आयोजित किया गया। 5000 छात्र-छात्राओं ने एक साथ श्रीरामचरितमानस का संगीतमय पाठ किया। कार्यक्रम के लिए विशाल पंडाल में मंच पर और आसपास बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए थे। इससे दूर बैठे दर्शक भी कार्यक्रम का आनंद ले सके। 11 छात्र-छात्राओं ने मंच से और बाकी सभी ने पंडाल में बैठकर बालकाण्ड के धनुषयज्ञ और राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद का संगीतमय गायन किया। रामायण सीरीयल के लक्ष्मण ‘सुनील लहरी’ ​​​​​​रहे मौजूद​ रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने रामचरितमानस के बालकांड के सीता स्वयंवर और धनुष यज्ञ प्रसंग का संगीतमय पाठ किया। कार्यक्रम में दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण में शत्रुघ्न की भूमिका निभाने वाले समीर राजदा और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी भी शामिल हुए। पुष्प वर्षा कर अतिथियों का किया स्वागत
कार्यक्रम से पहले विद्यालय की छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलदीप प्रज्ज्वलित करके बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, सुनील लहरी, समीर राजदा, मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार और अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मंगलाचरण और श्रीराम स्तुति का गायन हिंदी शिक्षक मनीष कुमार पांडेय और उमेश पांडेय ने किया। दीप प्रज्वलन के दौरान मनीष पांडेय ने शंखनाद भी किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *